देश में अपना कानून लागू करवाना चाहता है आरएसएस: लालू प्रसाद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नोखा (रोहतास) : देश में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) अपना कानून लागू करवाना चाहता है. दबे-कुचलों काे बाबा साहेब द्वारा दिये गये आरक्षण को खत्म करने का कुचक्र चल रहा है. दिल्ली में बैठी सरकार (एनडीए सरकार) सर्जिकल स्ट्राइक का ढोंग करती है. इंदिरा गांधी ने एक लाख लोगों का बांग्लादेश में सरेंडर कराया था, […]
विज्ञापन
नोखा (रोहतास) : देश में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) अपना कानून लागू करवाना चाहता है. दबे-कुचलों काे बाबा साहेब द्वारा दिये गये आरक्षण को खत्म करने का कुचक्र चल रहा है. दिल्ली में बैठी सरकार (एनडीए सरकार) सर्जिकल स्ट्राइक का ढोंग करती है. इंदिरा गांधी ने एक लाख लोगों का बांग्लादेश में सरेंडर कराया था, लेकिन उन्होंने कभी ढोल नहीं पीटा. दिल्ली के मुखिया (नरेंद्र मोदी) पाकिस्तान के नाम पर डराते हैं.
पहले कहा था कि 56 इंच का सीना है, लेकिन मापा गया, तो 32 इंच का ही निकला. उक्त बातें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कृष्णापुर गांव निवासी व अरुणांचल प्रदेश के लाल पहाड़ी में 1996 में उग्रवादियों के हमले में शहीद हुए नित्यानंद सिंह की मूर्ति के अनावरण के बाद स्थानीय गैस गोदाम के पास जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने शहीद नित्यानंद को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी बेटी की पढ़ाई के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










