अपनी मांगों पर अडिग हैं किसान, करेंगे आत्मदाह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

किसानों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी प्रशासन की तरफ से नहीं आया कोई अधिकारी सासाराम आॅफिस : बासमती धान उतपादक किसानों का तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रहा. कलेक्ट्रेट के समक्ष अनश्चितकालीन हड़ताल के दौरान किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है. हड़ताल में रोहतास व कैमूर जिले के किसान इक्ट्ठा हुए है. वक्ताओं […]
विज्ञापन
किसानों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी
प्रशासन की तरफ से नहीं आया कोई अधिकारी
सासाराम आॅफिस : बासमती धान उतपादक किसानों का तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रहा. कलेक्ट्रेट के समक्ष अनश्चितकालीन हड़ताल के दौरान किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है. हड़ताल में रोहतास व कैमूर जिले के किसान इक्ट्ठा हुए है. वक्ताओं ने कहा कि तीन दिन से हड़ताल पर रहने के बावजूद प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रही है. धरना सभा में प्रशासन के तरफ से कोई भी पदाधिकारी नहीं आया. हम अपनी बात पर अडिग है.
अगर मांग पूरी नहीं होती है तो सभी किसान सामूहिक रूप से भूख हड़ताल करने की घोषणा पर अडिग है.भूख हड़ताल के बाद भी मांग पूरी नहीं हुई. समाहरणालय गेट के समक्ष आत्मदाह कर लेंगे. किसानों ने यह फैसला कर लिया है. किसानों की मांग है कि 108 किसानों द्वारा संयुक्त रूप से की गयी प्राथमिकी शिवसागर कांड संख्या 215/15 में तत्काल चार्जशिट कर आरोपियों को गिरफतार किया जाये. बकाया चार करोड़ रुपये का भुगतान अविलंब कराया जाये. 13 मामलों में वारंट निर्गत हो चुके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाये आदि.
मौके पर विद्याशंकर सिंह, पप्पू सिंह, प्रयाग सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, विपिन बिहारी सिंह, रंजीत कुमार सिंह, राम अवतार सिंह, जय प्रकाश नारायण उमेश सिंह, कृष्ण बिहारी सिंह, काषीनाथ पांडेय, गिरजेश राम, रामाश्रय सिंह, राम कैलाश सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, शिवकांत राम, मुंद्रिका रजक, श्याम नारायण सिंह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










