तैयारी पूरी, विधान परिषद चुनाव के लिए आज पडेंगे वोट

सासाराम सदर : गया स्नातक व शिक्षक विधान परिषद क्षेत्र के चुनाव के लिए मतदान की सारी तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है. गुरुवार को जिले के स्नातक के 31 व शिक्षक के 21 कुल 52 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जायेंगे. मतदान में करीब 22484 स्नातक मतदाता व करीब 2844 शिक्षक मतदाता अपने […]
सासाराम सदर : गया स्नातक व शिक्षक विधान परिषद क्षेत्र के चुनाव के लिए मतदान की सारी तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है. गुरुवार को जिले के स्नातक के 31 व शिक्षक के 21 कुल 52 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जायेंगे. मतदान में करीब 22484 स्नातक मतदाता व करीब 2844 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे होगी.
बुधवार को मतदान कर्मी अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए सामग्री के साथ रवाना हुए. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि गया स्नातक व शिक्षक विधान परिषद चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतदान के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की नियुक्ति की गयी है.
मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी होगी. फर्जी मतदान करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मतदान केंद्रों के आस-पास पुलिस गश्त लगातार होगी. उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर दो सौ गज की परिधि में मतदान के दौरान धारा 144 लागू रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










