अब तक 33 डाकघर हुए सीबीएस, 15 रहे बाकी

Published at :03 Mar 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
अब तक 33 डाकघर हुए सीबीएस, 15 रहे बाकी

सासाराम ऑफिस : प्रधान डाकघर के अधीन 48 डाकघरों में से 33 सीबीएस हो चुके हैं. शेष 15 डाकघरों को सीबीएस करने की तैयारी में जोर-शोर से हो रही है. मार्च के अंत तक मोहनिया उप डाकघर भी सीबीएस हो जायेगा. यही नहीं सभी 149 ग्रामीण शाखा डाकधर भी ऑनलाइन हो जायेंगे. सभी शाखा डाकघरों […]

विज्ञापन
सासाराम ऑफिस : प्रधान डाकघर के अधीन 48 डाकघरों में से 33 सीबीएस हो चुके हैं. शेष 15 डाकघरों को सीबीएस करने की तैयारी में जोर-शोर से हो रही है. मार्च के अंत तक मोहनिया उप डाकघर भी सीबीएस हो जायेगा. यही नहीं सभी 149 ग्रामीण शाखा डाकधर भी ऑनलाइन हो जायेंगे. सभी शाखा डाकघरों को हैंडबिल डिवाइस भेजा जा चुका है. शीघ्र सभी शाखा डाकघरों में सीधे इएमओ बुक किया जा सकेगा. खाता स्थानांतरण करने का झंझट नहीं रह जायेगा.
कहीं से भी खाता में रकम जमा की जा सकती व निकासी की जा सकती है. पीएलआइ व आरपीएलआइ के खाता खुलवाने के लिए डाक अधीक्षक कार्यालय या प्रधान डाकघर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नाम हस्तांतरण में भी आसानी होगी. केवीवी व एनएससी का भुगतान कहीं से भी लिया जा सकता है. ऑनलाइन होने से लोगों को अपने खाता के बारे में जानकारी आसानी से ली जा सकती है.
रोहतास व भभुआ दोनों जिले के डाकघर प्रधान डाकघर के अंतर्गत आते हैं. खाता हस्तांतरण, नाम हस्तांतरण, भुगतान आदि के लिए प्रधान डाकघर का बापेझ बढ़ गया था. जैसे ही सीबीएस करने की प्रक्रिया शुरू हुई. बोझ घटने लगा. सुकन्या खाता में भी कहीं भी रकम जमा की जा सकती है.
जरूरी नहीं कि जहां खोला गया हो. वहीं, रकम जमा करने की जरूरी नहीं कि जहां खोला गया हो. वही, रकम जमा करने की बाध्यता हो. रोहतास मंडल डाक अधीक्षक रास बिहारी राम ने बताया कि ग्रामीण शाखा डाकपालो को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.
शीघ्र शाखा डाकपालों को ट्रेनिंग दी जायेगी, ताकि वे प्रशिक्षित होकर ऑनलाइन सुविधा पूर्वक कार्य कर सके. पीएलआइ व आरपीएलआइ खाता खोलने के लिए प्रधान डाक घर आना पड़ता था. इसके लिए वर्तमान मे जो अभियान चलाया जा रहा है. उसको सफल बनाने में मदद मिलेगी. प्रधान डाकघर में एटीएम भी शुरू हो चुका है. हाथों हाथ डाकपाल से एटीएम प्राप्त किया जा सकता है. डाकघर के एटीएम से बैंकों से भी जमा निकासी की जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन