रोहतास : लड़की बारात लेकर पहुंची, लड़का व घरवाले फरार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लड़का व परिजन घर में ताला लगा कर फरार परिजनों के साथ प्रेमिका बैठी धरने पर शिवसागर (रोहतास) : लड़की के घर बरात ले जाने की परंपरा आम है. लेकिन, लड़के के घर बरात लेकर लड़की पहुंच गयी़ ऐसा एक मामला रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड स्थित कोनकी गांव में सामने आया है. बुधवार की […]
विज्ञापन
लड़का व परिजन घर में ताला लगा कर फरार परिजनों के साथ प्रेमिका बैठी धरने पर
शिवसागर (रोहतास) : लड़की के घर बरात ले जाने की परंपरा आम है. लेकिन, लड़के के घर बरात लेकर लड़की पहुंच गयी़ ऐसा एक मामला रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड स्थित कोनकी गांव में सामने आया है. बुधवार की ���ुबह एक प्रेमिका मां-बाप व अन्य परिजनों के साथ कथित प्रेमी के द्वार बरात लेकर पहुंची और शादी करने की जिद करने लगी. लड़कीवालों के तेवर देख लड़का पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगा कर फरार हो गया.
इसके बाद प्रेमिका बरातियों के साथ उसके दरवाजे के सामने धरने पर बैठ गयी. शिवसागर प्रखंड के ही सिकरौर गांव की एक लड़की बुधवार की सुबह कोनकी निवासी अवधेश पासवान के घर मां-बाप व परिजनों के साथ आ धमकी. वह स्वजातीय अवधेश पासवान के बेटे धनंजय पासवान से शादी करना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










