रोहतास में विस्फोटकों का जखीरा बरामद, खनन माफियाओं का है कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन
रोहतास में विस्फोटकों का जखीरा बरामद, खनन माफियाओं का है कनेक्शन

रोहतास : बिहार के रोहतास जिले में सासाराम पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की सूचना मिल रही है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुफस्सिल थाना के अमरा- तालाब के आस-पास खनन इलाके में […]

विज्ञापन

रोहतास : बिहार के रोहतास जिले में सासाराम पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की सूचना मिल रही है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुफस्सिल थाना के अमरा- तालाब के आस-पास खनन इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है. पुलिस को एक ट्रैक्टर पर लगे हुए 37क्विंटल के आस-पास अमोनियम नाइट्रेट, 10 हजार डेटोनेटर, आठ हजार जिलेटिन छड़ मिला है. पुलिस सूत्रों की माने तो इस मामले में एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शख्स कैमूर जिले के चांद का रहने वाला है.

सासाराम के डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की. उसके बाद पुलिस विस्फोटकों के बरामद होने के बाद अन्य जगहों पर भी छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि इन दिनों रोहतास जिले के कई इलाकों में खनन माफिया सक्रिय हैं और उनके द्वारा विस्फोटकों की डिमांड की जा रही है. बड़ी कीमत पर अवैध विस्फोटक खरीदकर उसे खनन के लिये उपयोग में लाया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन