दो युवकों की सड़क हादसे में गयी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिक्रमगंज/पीरो : डेहरी-बिक्रमगंज पथ पर थाना क्षेत्र के बरना मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. इससे मोटरसाइकिल पर सवार बचरी निवासी राजीव कुमार उर्फ गोलू और संदीप कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के […]
विज्ञापन
बिक्रमगंज/पीरो : डेहरी-बिक्रमगंज पथ पर थाना क्षेत्र के बरना मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. इससे मोटरसाइकिल पर सवार बचरी निवासी राजीव कुमार उर्फ गोलू और संदीप कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया. दोनों मृतक भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के बचरी के निवासी बताये जाते हैं.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बचरी निवासी राजीव कुमार उर्फ गोलू और संदीप कुमार शुक्रवार की रात मोटरसाइकिल से डेहरी जा रहे थे. इस दौरान डेहरी-बिक्रमगंज पथ पर बरना मोड़ के समीप डेहरी की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने ठोकर मार दी. इससे मोटरसाइकिल सवार दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. प्रभारी थानाध्यक्ष अकरम खां ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान उनके पॉकेट में रखे आइकार्ड से की गयी. परिजनों को घटना की सूचना भेज दी गयी है.
शुक्रवार की रात बिक्रमगंज में हुई सड़क दुर्घटना में दोनों युवकों की हो गयी थी मौत
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










