रोहतास में हार्डकोर महिला नक्सली समेत दो गिरफ्तार

रोहतास : बिहार के रोहतास जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने वहां दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें एक महिला नक्सली गुड़िया भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक दूसरे नक्सली का नाम मिथिलेश राय बताया जा रहा है. पुलिस सूत्रों की माने तो गुड़िया औरंगाबाद जिले […]
रोहतास : बिहार के रोहतास जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने वहां दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें एक महिला नक्सली गुड़िया भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक दूसरे नक्सली का नाम मिथिलेश राय बताया जा रहा है. पुलिस सूत्रों की माने तो गुड़िया औरंगाबाद जिले के महुआव थाना और मिथिलेश राजभर पिपरा जिला पलामू, झारखंड का रहने वाला है. सूत्रों की माने तो दोनों नक्सली टीएमसी संगठन से जुड़े हुए हैं. वहीं दूसरी ओर अमझोर थाना के रामपुर फार्म के पास अपने संगठन के विस्तार के लिये आये थे. रोहतास एसपी ने गुप्त सूचना के आधार पर अर्धसैनिक बलों के साथ फार्म पर छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस की माने तो दोनों ने स्वीकार किया है कि वे लोग संगठन से जुड़े हुए हैं और वे लोग लेवी वसूलने का भी काम करते थे. नक्सलियों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




