संदिग्ध हालत में खलासी की मौत, स्टैंड में मिला शव

Published at :14 Feb 2017 2:34 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में खलासी की मौत, स्टैंड में मिला शव

आरा से टाटा के बीच चलनेवाली चंद्रलोक बस में करता था काम सासाराम नगर : स्थानीय बस पड़ाव में सोमवार की सुबह एक शव को पुलिस बरामद की है. नगर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मृतक आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी अजय पांडेय (45) है. वह आरा से टाटा के बीच चलने […]

विज्ञापन
आरा से टाटा के बीच चलनेवाली चंद्रलोक बस में करता था काम
सासाराम नगर : स्थानीय बस पड़ाव में सोमवार की सुबह एक शव को पुलिस बरामद की है. नगर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मृतक आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी अजय पांडेय (45) है. वह आरा से टाटा के बीच चलने वाली चंद्रलोक बस में खलासी था. इसकी मौत संदेह के घेरे में है. इसकी मौत कब व कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है. हालांकि, इसके शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं है. परिजन भी किसी तरह का संदेह प्रकट नहीं कर रहे हैं.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगा. इधर, बस पड़ाव में कई तरह की चर्चा चल रही थी. बस स्टाफ दुकानदारों में चर्चा थी कि एक बस स्टाफ का शव घंटों लावारिस की तरह बस पड़ाव में पड़ा रहा मगर किसी ने शव पर एक कपड़ा तक नहीं डाला. सभी मुंह फेर आ जा रहे थे. एक दुकानदार शव पर कपड़ा डाला. नौ बजे पुलिस पहुंच कर शव को उठा कर सदर अस्पताल ले गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन