नाले का बहाव रोका तो मुहल्ला जलमग्न
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2017 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

नाराजगी. नाले में खड़े होकर लोग हुए उग्र पीड़ित लोगों ने डीएम व नगर पर्षद को दिया आवेदन सासाराम कार्यालय : शहर के वार्ड 36 के चलनिया रामेश्वरगंज मुहल्ले में मंगलवार की सुबह सैकड़ों लोग नाले के पानी में उतर नाले का पानी रोके जाने के लिए विरोध जताया. वार्ड पार्षद किशुनलाल सोनकर के नेतृत्व […]
विज्ञापन
नाराजगी. नाले में खड़े होकर लोग हुए उग्र
पीड़ित लोगों ने डीएम व नगर पर्षद को दिया आवेदन
सासाराम कार्यालय : शहर के वार्ड 36 के चलनिया रामेश्वरगंज मुहल्ले में मंगलवार की सुबह सैकड़ों लोग नाले के पानी में उतर नाले का पानी रोके जाने के लिए विरोध जताया. वार्ड पार्षद किशुनलाल सोनकर के नेतृत्व में मुहल्ले के लोग मिट्टी से भरे नाले को खोलने के लिए नगर पर्षद से लेकर डीएम तक गुहार लगाये. लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो सका.
वार्ड पार्षद ने बताया कि कई वर्षों से नाला है. हाल के दिनों में एक व्यक्ति सुभाष सोनकर ने नाले के पानी को रोक दिया. इसके कारण मुहल्ले की सड़क व कई घरों में गंदा पानी जमा हो गया है. नाले के खोलने के लिए दबाव बनाने पर विधि व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है. हम लोग शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं. डीएम व नगर पर्षद को समस्या से निदान के लिए आवेदन दिया गया है.
इधर, मुहल्ला निवासी राजेश सोनकर, नथु सोनकर, रामजी सोनकर, मंडल सोनकर, मिठाई खट्टीक, चमेली देवी, शीला देवी, माया देवी, गंगाजली देवी आदि ने बताया कि नाला बंद करने से घर में रहना मुश्किल हो गया है. सड़क पर गंदा पानी जमा है. सभी को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. उधर, सुभाष सोनकर ने बताया कि नाला का पानी जहां गिरता है, वह मेरा निजी जमीन है.
गंदा पानी के कारण मेरे तालाब की मछलियां मर जाती हैं. नगर पर्षद को इसका इंतजाम करना चाहिए. मेरे निजी जमीन में गंदा पानी गिराना कितना उचित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




