नक्सलियों ने सासाराम में दो जेसीबी मशीनों को किया आग के हवाले

Published at :25 Jan 2017 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों ने सासाराम में दो जेसीबी मशीनों को किया आग के हवाले

रोहतास (सासाराम) : बिहार के रोहतास जिले में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने मंगलवार की रात 15 से बीस की संख्या में पहुंचकर दुर्गावती जलाशय परियोजना में लगी दो जेसीबी मशीनों को आग के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक घटना बड्डी थाना के महुआ पोखर की बतायी जा […]

विज्ञापन

रोहतास (सासाराम) : बिहार के रोहतास जिले में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने मंगलवार की रात 15 से बीस की संख्या में पहुंचकर दुर्गावती जलाशय परियोजना में लगी दो जेसीबी मशीनों को आग के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक घटना बड्डी थाना के महुआ पोखर की बतायी जा रही है. नक्सलियों ने सबसे पहले वहां पहुंचकर फायरिंग की और दो मशीनों को आग के हवाले कर दिया. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है. हाल के दिनों में जिले में नक्सलियों की सक्रियता को बढ़ने की बात कही जा रही है.

गौरतलब हो कि इस परिजना में लगी कंपनी से लेवी वसूलने के लिये नक्सलियों ने धमकी दी थी और फोन पर लेवी की मांग की थी. गत वर्ष दिसंबर में हुई इस घटना के बाद से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि दुर्गावती जलाशय परियोजना में लगी कंपनी पर नक्सलियों की नजर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन