कार से बरामद हुई शराब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jan 2017 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

आरोपित पर भोजपुर जिले में हत्या सहित तीन मामले दर्ज ढेलाबाग के पास जानेवाली की शराब अकोढ़ीगोला : दरिहट पुलिस ने बुधवार को करीब 10 बजे एक इंडिगो कार से शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. इस कारोबार के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए आरोपित की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही […]
विज्ञापन
आरोपित पर भोजपुर जिले में हत्या सहित तीन मामले दर्ज
ढेलाबाग के पास जानेवाली की शराब
अकोढ़ीगोला : दरिहट पुलिस ने बुधवार को करीब 10 बजे एक इंडिगो कार से शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. इस कारोबार के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए आरोपित की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है.
थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर थाना के सामने इंडिगो कार को रोक कर जांच की गयी. इसमें कार में सात बोरे में भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया. कार सहित धंधेबाज को पकड़ कर लिया गया. बारे में लाल रंग का नौ सौ पाउच, सफेद रंग का 495 पाउच व एक बोरे से 23 अंग्रेजी शराब की बोतल थी़ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित शशिभूषण राय पीरो थाना क्षेत्र के देवचंदा गांव का रहनेवाला है. आरोपित पर भोजपुर जिले के तीन थानों में हत्या सहित कई मामले दर्ज है. उन्होंने बताया कि आरोपित पर उसी के गांव के ही जितेंद्र पांडेय की हत्या के मामले में जगदीशपुर थाने में और पीरो थाना में हत्या व लूट की प्राथमिकी दर्ज है. उदवंतनगर थाने में काफी मात्रा में शराब के साथ उसकी गिरफ्तारी हुई थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के निशानदेही पर क्षेत्र के कई धंधेबाज की गिरफ्तारी की जायेगी. इसके लिए छापेमारी की जा रही है.
उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि झारखंड से सफेद रंग की इंडिगो कार (जेएच 05 ए 4528) में भारी मात्रा में शराब की खेप थाना के समीप से होकर गुजरने वाली है. सूचना के साथ सिपाहियों के सड़क चेकिंग लगाया. थोड़ी ही देर बाद कार पहुंची रोकने पर धंधेबाज कार लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने चालक को दबोचा लिया. उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार, यह शराब की खेप ढेलाबाग के समीप जाने वाली थी. उन्होंने कहा कि शराब के कारोबार करनेवालों को हर हाल में जेल जाना होगा. पुलिस की उनके ऊपर पैनी नजर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




