जयंती पर याद किये गये जननायक कर्पूरी ठाकुर

Published at :25 Jan 2017 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये जननायक कर्पूरी ठाकुर

सासाराम शहर : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की जिला इकाई के तत्वावधान में तकिया स्थित कल्याण छात्रावास में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शिद्दत के साथ मनायी गयी. लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. अध्यक्षता महामंत्री सत्यनारायण पासवान ने किया. मौके पर प्रो लाल साहेब, कृष्ण […]

विज्ञापन

सासाराम शहर : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की जिला इकाई के तत्वावधान में तकिया स्थित कल्याण छात्रावास में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शिद्दत के साथ मनायी गयी. लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. अध्यक्षता महामंत्री सत्यनारायण पासवान ने किया.

मौके पर प्रो लाल साहेब, कृष्ण आनंद, कवि पासवान, चंदन पासवान, नागेंद्र पासवान, रामाधार राम, भागमनी देवी, रामाधार पासवान, राजेंद्र पासवान, रामायण पासवान आदि मौजूद थे. इधर, युवा राजद द्वारा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज की अध्यक्षता में कर्पूरी ठाकूर की जयंती मनायी गयी. अंत में दो मिनट का मौन रख शिवनारायण सिंह यादव गुरुजी को श्रद्धांजलि दी. मौके पर राजेश कुमार, जितेंद्र नटराज, विद्यासागर सिंह, अरविंद यादव, आशुतोष सिंह, शिवानंद यादव, काशीनाथ सिंह आदि मौजूद थे. इधर, शेरशाह सूरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में छात्रों व शिक्षकों ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ कृष्ण सिंह ने की. स्कूल के शिक्षक व छात्रों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया.

कोचस जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती नगर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों द्वारा मनायी गयी. जन विकास समिति की तरफ से महात्मा गांधी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रालोसपा के करगहर विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी सह कार्यक्रम मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि ‘कर्पूरी जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचार थे, जिनके रास्ते पर चल कर ही सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत की जा सकती है. मौके पर डाॅ विजय प्रकाश, आरके सिन्हा, रामनिवास पासवान, कन्हैया राम, रघुनाथ बौद्ध, कन्हैया राम, रामाशंकर सिंह, रामवशिष्ठ पांडेय, राम अशीष सिंह, आफताब अंसारी आदि शामिल थे. अध्यक्षता रामगृही राम ने की व संचालन खेदन प्रसाद सिंह ने किया. जनता विकास शिविर के संयोजक प्रो अशोक कुमार गुप्ता द्वारा आरएन साहू संगीत महाविद्यालय में जयंती मनायी गयी़ मौके पर जिला पार्षद धनजी शर्मा, प्रो अशोक कुमार गुप्ता, प्रमुख राम अशीष पासवान, संजय पासवान, शशिकांत पांडेय, क्यामुद्दीन अंसारी आदि शामिल थे.

डेहरी शहर के विभिन्न समाजिक संगठनों व राजनीतिक पार्टियों ने मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकूर की जयंती मनायी गयी. थाना चौक स्थित आदमकद प्रतिमा पर कर्पूरी मंच व महागंठबंधन की ओर माल्यार्पण किया गया. मौके पर विनय चंचल, महफूज अंसारी, आनंद चौधरी, अरुणा शर्मा, जितेंद्र यादव, रूस्तम, अवधेश शर्मा, सोनू चौधरी, रामचंद्र ठाकुर, लल्लू चौधरी, बिंदा चंद्रवंशी, रवि शर्मा, दिलदार, जोखन ठाकुर, देवनाथ सिंह, अधिवक्ता राकेश, जोखन चंद्रवंशी, रामचंद्र ठाकुर, उमेश ठाकुर, कृष्णा पटेल आदि शामिल थे.

अकबरपुर कर्पूरी ठाकुर की जयंती ढेलाबाद के राजद पंचायत कार्यालय में मनायी गयी. राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबहादुर आजाद ने लोगों को उनके राह पर चलने की कामना की. इस अवसर पर शुशील विश्वकर्मा, गिरधारी सिंह, मंजीत प्रजापति, जहीर अंसारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन