''अंगरेजों को धूल चटा दी थी नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने''
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2017 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

ओझा टाउन हॉल में मनी सुभाषचंद्र बोस की जयंती जयंती समारोह में जुटे एमएलसी सहित कई अन्य लोग सासाराम शहर : नेताजी सुभाषचंद्र बोस फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय ओझा टाउन हॉल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 120वीं जयंती समारोह ‘राष्ट्रवाद’ दिवस के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन रोहतास-कैमूर क्षेत्र के […]
विज्ञापन
ओझा टाउन हॉल में मनी सुभाषचंद्र बोस की जयंती
जयंती समारोह में जुटे एमएलसी सहित कई अन्य लोग
सासाराम शहर : नेताजी सुभाषचंद्र बोस फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय ओझा टाउन हॉल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 120वीं जयंती समारोह ‘राष्ट्रवाद’ दिवस के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन रोहतास-कैमूर क्षेत्र के विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह ने किया.
उन्होंने एमएलसी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपने ओजस्वी नेतृत्व से अंगरेजों को धूल चटा दिये थे. नेताजी ने ही युवाओं में आजादी की आग जलायी थी. इसको कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने हिंद सेना का गठन कर भारतीय युवाओं को नयी दिशा दिखाने का काम किया. आजादी की लड़ाई में उनका अहम योगदान रहा. पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने कहा कि नेताजी ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अंग्रेजी हुकूमत को हिला कर रख दिया. एसपी जैन कॉलेज के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ओझा ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस युवाओं के लिए आज भी प्रेरणास्त्रोत हैं. कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र पासवान ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा देकर भारत के युवाओं के जज्बात को जगाने का काम किया.
उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया. कार्यक्रम में डॉ गुलाबचंद सिंह, डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ चंद्रमा सिंह, मदन मोहन श्रीवास्तव, सत्यनारायण स्वामी, दीनानाथ साह आदि ने भी अपना विचार रखा. अतिथियों का स्वागत विद्यासागर सिंह व परमेश्वर सिंह ने की.
धन्यवाद ज्ञापन चंद्रिका राय ने किया. समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह यादव व स्वतंत्रता सेनानी रामाधारी सिंह के दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की. वहीं, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन रोहतास जिला इकाई की ओर से सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. लोगों ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर उनको नमन किया. मौके पर डॉ सुधीर कुमार, प्रवीण पासवान, शफीक खान, प्रवींद्र प्रभाकर भारती, मनोज पासवान, जयप्रकाश ठाकुर, सुनील सिंह, सोनू कुमार, सुनील कुमार, उपेंद्र बैठा, आफताब आलम, नौसाद आलम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




