”खुला मंच” में भाग लेने के लिए 22 तक रजिस्ट्रेशन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम सदर : आगामी 28 व 29 जनवरी को होनेवाले शेरशाह महोत्सव की तैयारी को लेकर प्रशासन ने गंभीर है. डीपीआरओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि शेरशाह महोत्सव की तैयारी तेजी से चल रही है. इसमें एक खुला मंच का आयोजन किया जायेगा. इसमें कलाकार अपने हूनर का प्रदर्शन करेंगे. इसको लेकर तैयारी पूरी कर […]
विज्ञापन
सासाराम सदर : आगामी 28 व 29 जनवरी को होनेवाले शेरशाह महोत्सव की तैयारी को लेकर प्रशासन ने गंभीर है. डीपीआरओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि शेरशाह महोत्सव की तैयारी तेजी से चल रही है. इसमें एक खुला मंच का आयोजन किया जायेगा. इसमें कलाकार अपने हूनर का प्रदर्शन करेंगे.
इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि महोत्सव में जिले के जिस कलाकार को खुले मंच पर प्रदर्शन करने के लिए भाग लेना चाहते हैं, उन्हें 22 जनवरी तक डीपीआरओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. बिना रजिस्ट्रेशन कराये कलकार अपने कला प्रस्तुत करने से वंचित हो जायेंगे. उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसमें कबड्डी, कुश्ती आदि खेल शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता में जो भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेगा, उन्हें सम्मानित किया जायेगा. प्रखंडस्तरीय से लेकर जिला स्तरीय खिलाड़ियों को मौका दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










