सीएम से नहीं मिल सकी दुखियारी मां
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम : दिवंगत इंजीनियर अमर सिंह की मां राजमुनी देवी मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंच सकी. चेतना सभा के दौरान न्यू स्टेडियम फजलगंज में सुरक्षाकर्मी स्टेडियम के अंदर जाने से उसे रोक दिये. बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए शरीर पर मांगों का बैनर लपेट कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने पहुंची थी. जैसे […]
विज्ञापन
सासाराम : दिवंगत इंजीनियर अमर सिंह की मां राजमुनी देवी मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंच सकी. चेतना सभा के दौरान न्यू स्टेडियम फजलगंज में सुरक्षाकर्मी स्टेडियम के अंदर जाने से उसे रोक दिये. बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए शरीर पर मांगों का बैनर लपेट कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने पहुंची थी.
जैसे ही सुरक्षाकर्मियों की नजर उन पर पड़ी इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दिये. अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षाकर्मियों ने शरीर पर से बैनर हटा कर अंदर जाने के लिए कहा, लेकिन दुखियारी मां वहीं खड़ी रही. शाम चार बजे मुख्यमंत्री की अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुलाकात करने के लिए समाहरणालय पहुंची, तो वहां से भी सुरक्षाकर्मी उसे हटा दिये. दुःखी व निराशा भरे स्वर में दिवगत इंजीनियर की मां बोली मुझे मुख्यमंत्री से इस लिए नहीं मिलने दिया गया कि पुलिसवालों की पोल खुल जायेगी. अब तो इसका इनसाफ भगवान ही करेंगे.
उनको कौन रोकेगा. गौरतलब है कि 22 नवंबर, 2015 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेरूआ निवासी रेलवे इंजीनियर अमर सिंह की हत्या कर दी गयी थी. एक वर्ष बीत गये हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










