शराबबंदी से लोगों के पास जमा हो रहे 10 हजार करोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Dec 2016 4:36 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम में निश्चय यात्रा के दौरान बोले सीएम नीतीश कुमार सासाराम कार्यालय : शराबबंदी के बाद लोगों के पास रुपये जमा होने लगे हैं. इससे प्रदेश में व्यापार बढ़ा है. सासाराम (रोहतास) के फजलगंज के न्यू स्टेडियम में चेतना सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी का प्रदेश में व्यापक […]
विज्ञापन
सासाराम में निश्चय यात्रा के दौरान बोले सीएम नीतीश कुमार
सासाराम कार्यालय : शराबबंदी के बाद लोगों के पास रुपये जमा होने लगे हैं. इससे प्रदेश में व्यापार बढ़ा है. सासाराम (रोहतास) के फजलगंज के न्यू स्टेडियम में चेतना सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी का प्रदेश में व्यापक असर हुआ है. यह बाजार में भी दिख रहा है. शराबबंदी के बाद से प्रदेश में सिलाई मशीनों की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़ी है. हैंडक्रॉफ्ट व रेडिमेड कपड़ों की मांग 44 प्रतिशत बढ़ी है़. मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब के पक्षधरों ने उन्हें राजस्व घाटे का डर दिखाया और कहा कि पांच हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा.
शराबबंदी से लोगों…
लेकिन, मुझे सुकून है कि लोगों के पास 10 हजार करोड़ रुपये जमा हो रहे हैं. इससे वे अपने बच्चों की पढ़ाई, परिवार की सेहत व कपड़ों पर खर्च कर रहे हैं. दूध की बिक्री में भी 11 व रसगुल्ले में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है. सीएम ने कहा कि शराबबंदी के बाद से सड़क हादसों में 55 प्रतिशत, हत्या में 24 प्रतिशत, लूट में 16 प्रतिशत व दंगे में 37 प्रतिशत की कमी आयी है.
सरकार सात निश्चयों को पूरा करने के लिए संकल्पित. उन्होंने कहा कि रोहतास जिले के तीन प्रखंड खुले में शौचमुक्त घोषित हो चुके हैं. अगर यही रफ्तार रही, तो ओडीएफ के मामले में यह जिला राज्य में अव्वल होगा. उन्होंने कहा कि सरकार सात निश्चयों को पूरा करने के लिए संकल्पित है. हर घर नल, हर घर बिजली व हर गली में पक्की सड़क आदि योजनाओं को स्वयं देख रहे हैं. चेतना सभा में डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया.
सभा को जिले के प्रभारी मंत्री सह परिवहन मंत्री चंद्रिका राय, डेहरी के विधायक मोहम्मद इलियास हुसैन, राज्य के विकास आयुक्त शिशिर कुमार सिन्हा व डीजीपी पीके ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया. मंच पर उद्योग, विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री जयकुमार सिंह, पर्यटन मंत्री अनिता चौधरी, विधायक संजय यादव, वशिष्ठ सिंह व डॉ अशोक कुमार आदि मौजूद थे.
सभा में गिनाये शराबबंदी के फायदे
कहा- शराब के पक्षधरों ने राजस्व घाटे का डर दिखाया, पर मुझे सुकून
शराब के पुराने कारोबारियों पर नजर
सीएम ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से शराब के पुराने कारोबारियों पर नजर रखने को कहा है. अगर वे कोई दूसरा धंधा कर रहे हैं, तो ठीक है. नहीं, तो उनकी जांच की जायेगी. आगामी 21 जनवरी को शराबबंदी के समर्थन में दो करोड़ लोगों की मानव शृंखला बनाने का लक्ष्य है. रोहतास में मानव शृंखला उत्तर प्रदेश की सीमा से शुरू होकर जहानाबाद तक जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




