इंटरनेट से जुड़ेंगे सभी थाने

सासाराम सदर : जिले के सभी थानों की समुचित व्यवस्था में तेजी लाने के लिये वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सीसीटी एनएस योजना के तहत सीआइडी के डीजीपी ने सभी थानों को इंटरनेट से जोड़ने का निर्देश दिया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि थानों को एक दूसरे की जानकारी […]
सासाराम सदर : जिले के सभी थानों की समुचित व्यवस्था में तेजी लाने के लिये वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सीसीटी एनएस योजना के तहत सीआइडी के डीजीपी ने सभी थानों को इंटरनेट से जोड़ने का निर्देश दिया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि थानों को एक दूसरे की जानकारी मिले इसलिए यह फैसला लिया गया है.
उन्होंने कहा कि सीसीटी एनएस योजना के अंतर्गत पुलिस प्रशासनिक संबंधित कार्यों की समीक्षा कर इंटरनेट से जोड़ा जायेगा. एसपी ने कहा कि इसको एक जनवरी से सर्वे करने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा. सर्वे के पश्चात शीघ्र कम्प्यूटर इंटरनेट से सभी को जोड़ दिया जायेगा. उनहोंने कहा कि थानों को इंटरनेट से जुड़ने से कई समस्याएं हल हो जायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










