डालयिमानगर चावल मंडी का अतिक्रमण

Published at :22 Nov 2016 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
डालयिमानगर चावल मंडी का अतिक्रमण

डेहरी : डालयिमानगर चावल मंडी में अतिक्रमण के कारण मार्केट में रखे दुकानों को बंद रखना दुकान मालिकों की मजबूरी हो गयी है. मार्केट के उत्तर पश्चिम कोने पर स्थित मंदिर के पास वाहनों को धोने के लिए खोले गये सर्विसिंग सेंटर का पानी सड़क पर बहने के कारण उसके टूटने का खतरा मंडराने लगा […]

विज्ञापन

डेहरी : डालयिमानगर चावल मंडी में अतिक्रमण के कारण मार्केट में रखे दुकानों को बंद रखना दुकान मालिकों की मजबूरी हो गयी है. मार्केट के उत्तर पश्चिम कोने पर स्थित मंदिर के पास वाहनों को धोने के लिए खोले गये सर्विसिंग सेंटर का पानी सड़क पर बहने के कारण उसके टूटने का खतरा मंडराने लगा है. मार्केट के निवासियों का कहना है कि केवल एक हवा भरने की दुकान भाड़े पर रखे व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गाड़ी धोने के लिए सर्विसिंग सेंटर खोल कर हजारों रुपये प्रतिदिन की कमाई की जा रही है.

वहीं गाड़ी धोने के क्रम में गिरने वाले पानी को सड़क पर बहने से डेहरी राजपुर पथ कमजोर हो रहा है. यही नहीं मार्केट परिसर में कई जगहों पर अवैध रूप से अतिक्रमण किये जाने से जगह कम होती जा रही है. लोगों ने रोहतास उद्योग समूह के प्रशासक से उक्त सर्विसिंग सेंटर को बंद कराने व मार्केट परिसर से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है.ताकि अतिक्रमण के कारण सिकुड़ रहे मार्केट परिसर को बचाया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन