सामूहिक अवकाश पर गये पीआरएस

Published at :07 Feb 2014 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
सामूहिक अवकाश पर गये पीआरएस

सासाराम, नगरः पंचायत रोजगार सेवक (पीआरएस) संघ की बैठक गुरुवार को नरेंद्र कुमार पटेल की अध्यक्षता में हुई. शेरशाह रौजा पार्क में आयोजित बैठक में जिले के सभी मनरेगा कर्मियों ने गुरुवार से सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया. यह जानकारी संघ के अध्यक्ष श्री पटेल ने दी. उन्होंने बताया कि प्रशासन तुगलकी फरमान […]

विज्ञापन

सासाराम, नगरः पंचायत रोजगार सेवक (पीआरएस) संघ की बैठक गुरुवार को नरेंद्र कुमार पटेल की अध्यक्षता में हुई. शेरशाह रौजा पार्क में आयोजित बैठक में जिले के सभी मनरेगा कर्मियों ने गुरुवार से सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया.

यह जानकारी संघ के अध्यक्ष श्री पटेल ने दी. उन्होंने बताया कि प्रशासन तुगलकी फरमान जारी कर मनरेगा कर्मियों पर बेवजह एफआइआर व उनके विरुद्ध अन्य कार्रवाई कर रहा है. इससे मनरेगा कार्य से जुड़े कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. संघ पूर्व से लिए गये निर्णय के आलोक में छह फरवरी से सामूहिक अवकाश पर चला गया, जिससे मनरेगा के कार्य प्रभावित होने लगे हैं.

रोजगार सेवकों ने कहा कि प्रशासन की धमकियों से मनरेगा कर्मी अब डरने वाले नहीं है. प्रशासन जब तक एफआइआर को वापस नहीं लेता है तब तक सामूहिक अवकाश को समाप्त नहीं किया जायेगा. निर्णय को ताक पर रख कार्य करने वाले मनरेगा कर्मियों के विरुद्ध सामूहिक रुप से संघ कार्रवाई करेगा. 11 फरवरी को पटना में होने वाले राज्यस्तरीय सम्मेलन में अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का फैसला लिया गया. बैठक में सुहैल अख्तर, हेमेंद्र उपाध्याय, अभिजीत कुमार, राजन कुमार राय समेत कई कर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन