1885691 वोटर, तीन सांसद

Published at :02 Feb 2014 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
1885691 वोटर, तीन सांसद

– लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दल – प्रशासन ने भी कसी कमर, वोटर लिस्ट पर फोकस सासाराम (नगर) : लोकसभा चुनाव होने में ढ़ाई माह अभी बाकी है. लेकिन, इसे लेकर अभी से ही चुनाव की बिसात बिछने लगी हैं. राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, वहीं प्रशासन ने […]

विज्ञापन

– लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दल

– प्रशासन ने भी कसी कमर, वोटर लिस्ट पर फोकस

सासाराम (नगर) : लोकसभा चुनाव होने में ढ़ाई माह अभी बाकी है. लेकिन, इसे लेकर अभी से ही चुनाव की बिसात बिछने लगी हैं. राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, वहीं प्रशासन ने मतदान केंद्र व वोटर लिस्ट को अंतिम रूप देकर अन्य तैयारी प्रारंभ कर दी है. इस बार जिले के 1885691 मतदाता तीन सांसदों का चुनाव करेंगे. इसमें से 1013110 पुरुष व 872561 महिला मतदाता शामिल हैं. सबसे अधिक सासाराम व सबसे कम नोखा विधानसभा में मतदाता हैं. मतदाताओं की संख्या को देखते हुए जिले में 1925 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.

तीन सांसद करते हैं प्रतिनिधित्व

रोहतास जिले का प्रतिनिधित्व तीन सांसद करते हैं. सात विधानसभा क्षेत्र में विभक्त जिले के मतदाता को रिझाने का काम सासाराम, काराकाट व बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार करेंगे. बक्सर लोकसभा में दिनारा विधानसभा है, तो सासाराम में चेनारी, करगहर व सासाराम विधानसभा, जबकि काराकाट लोकसभा में नोखा, डेहरी व काराकाट विधान सभा से जुड़े गांव के मतदाता शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन