दुष्कर्मी तांत्रिक के सहयोगी की तलाश में जुटी पुलिस

Published at :31 Jan 2014 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्मी तांत्रिक के सहयोगी की तलाश में जुटी पुलिस

सासाराम (ग्रामीण) : यौन शोषण के आरोपित तांत्रिक के सहयोगी की तलाश में पुलिस जुट गयी है. चूंकि, गिरफ्तार तांत्रिक के स्वीकारोक्ति में उसके एक सहयोगी का नाम सामने आया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि विकास चंद्रवंशी नामक युवक तांत्रिक का दलाल था, जो पीड़ितों को ला कर उसे सौंपता रहा है. तांत्रिक ने […]

विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : यौन शोषण के आरोपित तांत्रिक के सहयोगी की तलाश में पुलिस जुट गयी है. चूंकि, गिरफ्तार तांत्रिक के स्वीकारोक्ति में उसके एक सहयोगी का नाम सामने आया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि विकास चंद्रवंशी नामक युवक तांत्रिक का दलाल था, जो पीड़ितों को ला कर उसे सौंपता रहा है. तांत्रिक ने कई दुष्कर्म का खुलासा किया है. लेकिन, प्राथमिकी दर्ज नहीं होने के कारण पुलिस के हाथ बंधे हुए हैं. तांत्रिक के पास से नशे व इएमसीटी की गोली की कुछ खाली स्ट्रिप बरामद हुई है.

सवाल यह है कि आखिर तांत्रिक किसको खिलायी थी यह गोली? पुलिस मामले से अंजान नहीं है. उसे पता है, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं होना आड़े आ रहा है. थानाध्यक्ष अरुण अकेला ने बताया कि सहयोगी विकास चंद्रवंशी तांत्रिक का कमीशन खोर दलाल है. उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है. हालांकि, फिलहाल वह पुलिस पकड़ से बाहर है. लेकिन, कयास यह लगाये जा रहे कि चेनारी मामले की तरह वह आरोपित भी कहीं बाहर न चला जाये. चूंकि, ऐसे मामले में चेनारी का एक आरोपित पुलिस को झांसा देकर अरब चला गया है. उसकी गिरफ्तारी आजतक नहीं हो पायी. बरामद कुछ सामान भी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन