‘मार्च तक पूरा करें काम’

Published at :29 Jan 2014 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
‘मार्च तक पूरा करें काम’

सासाराम (नगर) : जिले में निर्माणाधीन दुर्गावती जलाशय परियोजना का काम 31 मार्च तक पूरा कर लेने का निर्देश जल संसाधन विभाग डेहरी के मुख्य अभियंता ने दुर्गावती निर्माण अंचल भीतरी बांध के अधीक्षण अभियंता को दिया. सोमवार को अधीक्षण अभियंता को भेजे पत्र में मुख्य अभियंता ओमप्रकाश अंबरकर ने कहा कि 24 जनवरी को […]

विज्ञापन

सासाराम (नगर) : जिले में निर्माणाधीन दुर्गावती जलाशय परियोजना का काम 31 मार्च तक पूरा कर लेने का निर्देश जल संसाधन विभाग डेहरी के मुख्य अभियंता ने दुर्गावती निर्माण अंचल भीतरी बांध के अधीक्षण अभियंता को दिया. सोमवार को अधीक्षण अभियंता को भेजे पत्र में मुख्य अभियंता ओमप्रकाश अंबरकर ने कहा कि 24 जनवरी को हुई विभागीय बैठक में दुर्गावती जलाशय परियोजना का काम हर हालत में मार्च, 2014 तक पूरा कर लेने का निर्णय लिया गया है.

परियोजना से संबंधित जितने भी बचे कार्य हैं उसे शेष अवधि में पूरा किया जाय. अपने पत्रंक 289, दिनांक 27 जनवरी, 2014 में उन्होंने कहा है कि कार्य से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन विभाग के साथ साथ डेहरी कार्यालय को भी भेजना सुनिश्चित करें, ताकि कार्यो की समीक्षा नियमित की जा सके. इसके अलावा मुख्य अभियंता ने परियोजना के निर्माण कार्य में लगे मेसर्स विजेता प्रोजेक्ट्स एंड इंस्ट्राफ्रेर लिमिटेड को भी रिवर क्लोजर का जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन