मतदान करने का लिया संकल्प

सासाराम (नगर) : मतदाता दिवस पर कॉलेजों में भी कार्यक्रम हुए. जहां नये वोटर बने छात्र-छात्राओं ने निर्भीक होकर स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से मतदान करने का संकल्प लिया. रोहतास महिला कॉलेज में विमला सिंह ने नये मतदाता बनी 60 से अधिक लड़कियों को शपथ दिलायी. मौके पर डॉ वंदना सहाय, डॉ सावित्री सिंह, रामबदन […]
सासाराम (नगर) : मतदाता दिवस पर कॉलेजों में भी कार्यक्रम हुए. जहां नये वोटर बने छात्र-छात्राओं ने निर्भीक होकर स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से मतदान करने का संकल्प लिया. रोहतास महिला कॉलेज में विमला सिंह ने नये मतदाता बनी 60 से अधिक लड़कियों को शपथ दिलायी.
मौके पर डॉ वंदना सहाय, डॉ सावित्री सिंह, रामबदन पाठक समेत कई कॉलेज के कई शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए. वहीं संत शिवानंद जी तीर्थ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य चंद्रदीप तिवारी ने लोकतंत्र की मजबूती में मतदान व मतदाता के महत्व को बताया. कार्यक्रम में एनएसएस पदाधिकारी किरण कुमारी, विनोद शंकर पांडेय, संजय कुमार सिन्हा, गोपाल सिंह के अलावा विपिन, शैलेश, तमन्ना, पल्लवी, रिंकी, पिंकी समेत कई छात्र-छात्रा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










