जेएन सिंह अध्यक्ष व प्रमोद सिंह बने विधिज्ञ संघ के महासचिव

Published at :24 Jan 2014 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
जेएन सिंह अध्यक्ष व प्रमोद सिंह बने विधिज्ञ संघ के महासचिव

सासाराम (कोर्ट) : रोहतास जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव में गुरुवार को मतगणना संपन्न हुआ. इसमें जगद्री नारायण सिंह (जेएन सिंह) अध्यक्ष व प्रमोद पांडेय महासचिव निर्वाचित घोषित किये गये. जबकि, अंकेक्षक अशोक कुमार सिंह, वित्त सचिव चंद्रकेश्वर सिंह निर्वाचित घोषित किये गये. अध्यक्ष पद के लिए जेएन सिंह को 578 मत व उनके […]

विज्ञापन

सासाराम (कोर्ट) : रोहतास जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव में गुरुवार को मतगणना संपन्न हुआ. इसमें जगद्री नारायण सिंह (जेएन सिंह) अध्यक्ष व प्रमोद पांडेय महासचिव निर्वाचित घोषित किये गये.

जबकि, अंकेक्षक अशोक कुमार सिंह, वित्त सचिव चंद्रकेश्वर सिंह निर्वाचित घोषित किये गये. अध्यक्ष पद के लिए जेएन सिंह को 578 मत व उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम मूर्ति सिंह को 399 मत प्राप्त हुए. उन्होंने लगभग 179 मतों से पराजित किया. महासचिव पद पर प्रमोद पांडेय को 615 मत प्राप्त हुआ, इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बबन सिंह को 161 मत मिले. उक्त आशय की जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी नर्देश्वर पांडेय ने दी है.

उन्होंने कहा कि पहले दिन संघ के अध्यक्ष महासचिव, वित्त सचिव व संयुक्त सचिव की मतगणना करायी गयी है. जबकि, शुक्रवार को अन्य पदों के लिए मतगणना कराया जायेगा. मतगणना कार्य में राजेश्वर सिंह, मुख्तार अहमद, मित्रभान सिंह, वीरेंद्र प्रसाद सिन्हा आदि अधिवक्ताओं ने अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन