दुष्कर्म मामले में और दो लोग आरोपित

Published at :19 Jan 2014 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में और दो लोग आरोपित

अगिनि गांव में हुए दुष्कर्म मामले में आया नया मोड़ सासाराम कार्यालय : दरिगांव थाना क्षेत्र के अगिनि गांव में हुए दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने दो अन्य लोगों का नाम भी न्यायालय के समक्ष बताया है. न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एसपी मौर्या के न्यायालय के समक्ष 164 दप्रसं के तहत कलमबद्ध किये गये […]

विज्ञापन

अगिनि गांव में हुए दुष्कर्म मामले में आया नया मोड़

सासाराम कार्यालय : दरिगांव थाना क्षेत्र के अगिनि गांव में हुए दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने दो अन्य लोगों का नाम भी न्यायालय के समक्ष बताया है. न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एसपी मौर्या के न्यायालय के समक्ष 164 दप्रसं के तहत कलमबद्ध किये गये बयान में पीड़िता ने कहा है कि टमाटर के अलावा भगेलू व नागेंद्र भी इसके साथ दुष्कर्म किये हैं.

उल्लेखनीय है कि अगिनि गांव निवासी नौ वर्षीय (रानी, काल्पनिक नाम) के साथ गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म कर खलिहान में अचेतावस्था में छोड़ फरार हो गये थे. मामले की गंभीरता को देख दरिगांव थाना की पुलिस छह घंटे में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन