राष्ट्रीय परिषद् की बैठक में भाग लेने भाजपाई दिल्ली रवाना

सासाराम (कार्यालय) : भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिये जिले से आठ सदस्यों की एक टीम गुरुवार को दिल्ली रवाना हुई. इसमें जिलाध्यक्ष के अलावा विधायक जवाहर प्रसाद, महामंत्री शशिभूषण प्रसाद, संतोष पटेल, सुशील कुमार समेत कुछ और लोग भी शामिल थे. गौरतलब है कि राष्ट्रीय […]
सासाराम (कार्यालय) : भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिये जिले से आठ सदस्यों की एक टीम गुरुवार को दिल्ली रवाना हुई.
इसमें जिलाध्यक्ष के अलावा विधायक जवाहर प्रसाद, महामंत्री शशिभूषण प्रसाद, संतोष पटेल, सुशील कुमार समेत कुछ और लोग भी शामिल थे.
गौरतलब है कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के चयन और चुनाव की रणनीति सहित पार्टी के संगठन को भी नयी धार दी जायेगी. नरेंद्र मोदी की अगवानी में अगली सरकार बनाने के लिये देश भर के कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरीय नेताओं का मार्ग दर्शन मिलेगा. वहीं, चुनाव की दावेदारी कर रहे कई संभावित उम्मीदवार भी दिल्ली पहुंच रहे हैं.
दिल्ली गयी टीम को पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं. इसमें मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी अनिरुद्ध भारत, उमाकांत चतुर्वेदी, विनोद सिंह चौहान, अरुण पांडेय, धर्मवीर गुप्ता, सुनीता पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










