ट्रेन से गिर कर युवक की मौत

सासाराम (ग्रामीण) : मुगलसराय-गया रेलखंड पर करवंदिया स्टेशन के पोल संख्या 563/22 के समीप डाउन लाइन पर ट्रेन से गिर कर एक युवक की बुधवार की अहले सुबह मौत हो गयी. शव को जीआरपी सासाराम की पुलिस ने उठा कर अंत्यपरीक्षण के लिये सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि […]
सासाराम (ग्रामीण) : मुगलसराय-गया रेलखंड पर करवंदिया स्टेशन के पोल संख्या 563/22 के समीप डाउन लाइन पर ट्रेन से गिर कर एक युवक की बुधवार की अहले सुबह मौत हो गयी.
शव को जीआरपी सासाराम की पुलिस ने उठा कर अंत्यपरीक्षण के लिये सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतक सिकंदर बिंद गया के जगदीशपुर गांव का निवासी बताया गया है, जो करवंदिया के एक ईंट भट्ठे पर कार्य करता था.
वह बुधवार को गया से वापस काम पर लौट रहा था कि इसी क्रम में वह असंतुलित होकर ट्रेन से गिर पड़ा. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










