सैर व पिकनिक में बीता पूरा दिन

Published at :02 Jan 2014 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
सैर व पिकनिक में बीता पूरा दिन

जोश व उत्साह के साथ हुआ वर्ष 2014 का स्वागत सासाराम (कार्यालय) : सैर-सपाटा व पिकनिक के बीच बुधवार को नये साल का जश्न मनाया गया. आधी रात से ही लोग अपने दोस्तों व सगे संबंधियों को मैसेज भेज कर नये साल की बधाई देने लगे. कोई हैप्पी न्यू इयर तो कोई नववर्ष मंगलमय का […]

विज्ञापन

जोश व उत्साह के साथ हुआ वर्ष 2014 का स्वागत

सासाराम (कार्यालय) : सैर-सपाटा व पिकनिक के बीच बुधवार को नये साल का जश्न मनाया गया. आधी रात से ही लोग अपने दोस्तों व सगे संबंधियों को मैसेज भेज कर नये साल की बधाई देने लगे. कोई हैप्पी न्यू इयर तो कोई नववर्ष मंगलमय का संदेश देकर वर्ष 2014 का स्वागत किया.

जिले की प्रमुख पिकनिक स्थलों पर भी जवान बच्चे बूढ़े सभी ने नये साल का आनंद अपने तरीके से लिया. मनचलों व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिये सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी.

प्रमुख स्थानों पर सादे लिबास में सुरक्षा बल तैनात थे. शहर के नेहरू शिशु उद्यान, शेरशाह रौजा पार्क, शेरशाह मकबरा पर अच्छी खासी खबर रही. नये साल के जश्न को लेकर खासकर छात्रों व युवाओं में विशेष उत्साह रहा.

लिट्टी-चोखा का चला दौर

नये साल पर पिकनिक स्पॉट हो या घर, लोग नये साल का लुत्फ खान-पान से उठाया. शिशु उद्यान के अलावा शिक्षण संस्थानों में लोगों ने लिटी चोखा बना कर नये साल का आनंद उठाया. इस दौरान लोग शराब का भी मजा लिया. वहीं, नन्हे-मुóो बच्चे पार्क में लगे झूले व फिसलन का मजा लिया.

पग-पग पर थी पुलिस

नये साल के जश्न में कोई भंग पैदा न हो, इसके लिये प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी. शेरशाह रौजा पार्क, शेरशाह मकबरा, नेहरू शिशु उद्यान समेत कई स्थानों पर पुलिस तैनात थी, जो आनंद उठाने वाले लोगों पर नजर रख रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन