आज से बालू खनन पर रोक

Published at :01 Jan 2014 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
आज से बालू खनन पर रोक

सासाराम (ग्रामीण) : 31 दिसंबर 2013 की देर रात कंट्रैक्ट खत्म होने के बाद एक जनवरी 2014 से जिले में बालू के खनन पर रोक लगा दी जायेगी. पकड़े जाने पर प्राथमिकी व जुर्माना लगाया जायेगा. यह जानकारी प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी मो जियाउर रहमान ने दी. उन्होंने बताया कि टेंडर किस को मिला तथा […]

विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : 31 दिसंबर 2013 की देर रात कंट्रैक्ट खत्म होने के बाद एक जनवरी 2014 से जिले में बालू के खनन पर रोक लगा दी जायेगी. पकड़े जाने पर प्राथमिकी व जुर्माना लगाया जायेगा. यह जानकारी प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी मो जियाउर रहमान ने दी.

उन्होंने बताया कि टेंडर किस को मिला तथा कब से खनन किया जायेगा. इसका आदेश प्राप्त नहीं होने के कारण खनन पर रोक लगायी गयी है. इसके लिए विभाग ने आरक्षी अधीक्षक विकास वर्मन को फैक्स भेज कर बालू उठाव पर कड़ाई से रोक लगाने की दिशा में पहल करने की सिफारिश की गयी है. इधर, एसपी ने भी जिले के सभी थानों को बालू खनन पर निगरानी रखने का आदेश दिया है.

निर्माण कार्यो पर पड़ेगा असर : बालू खनन पर रोक लगने से कई सरकारी व गैर सरकारी भवनों समेत अन्य निर्माण कार्य थम जायेंगे. ठेकेदारों को उत्खनन में लगे सभी उपकरणों को सोमवार की रात 12 बजे तक हटा लेना होगा, अन्यथा कार्रवाई होगी. इधर, कंपनी एवं खनन कर्मियों ने भी शेष बचे समय तक बालू निकासी के लिए पूरी ताकत झोंक दी. कई जगहों पर स्टॉक

किया गया. वही, बालू ठेकेदारों के फोन की घंटी दिन भर घनघनाती रही तथा ऑर्डर दिये जाते रहे, लेकिन भारी मात्र में आये ऑर्डर को पूरा नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन