संसद की कार्यवाही देखेंगे टाउन हाइस्कूल के बच्चा

Published at :13 Dec 2013 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
संसद की कार्यवाही देखेंगे टाउन हाइस्कूल के बच्चा

सासाराम (नगर) : स्थानीय सांसद सह लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के निर्देश पर शेरशाह सुरी इंटर स्तरीय विद्यालय(टाउन हाइस्कूल) के बच्चे 17 दिसंबर को संसद की कार्यवाही देखने के लिये दिल्ली जायेंगे. जानकारी देते हुए प्राचार्य सुग्रीव प्रसाद सिंह ने बताया कि इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष के विशेष कार्य पदाधिकारी केपी बलियान ने इसकी […]

विज्ञापन

सासाराम (नगर) : स्थानीय सांसद सह लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के निर्देश पर शेरशाह सुरी इंटर स्तरीय विद्यालय(टाउन हाइस्कूल) के बच्चे 17 दिसंबर को संसद की कार्यवाही देखने के लिये दिल्ली जायेंगे.

जानकारी देते हुए प्राचार्य सुग्रीव प्रसाद सिंह ने बताया कि इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष के विशेष कार्य पदाधिकारी केपी बलियान ने इसकी सूचना दी है. टीम में प्राचार्य के अलावा विद्यालय के नामित चार शिक्षक व 23 छात्रों का जत्था 17 दिसंबर को दिल्ली के लिये रवाना होगा.

ज्ञातव्य हो कि पिछले जुलाई माह में सासाराम में पहुंची लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने स्कूली बच्चों को संसद की कार्यवाही देखने के लिये आमंत्रित किया था. प्राचार्य ने कहा कि नामित बच्चे संसद में होने वाली बहस व अन्य कार्यवाही से भलीभांति अवगत होंगे तथा अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को भी उन्हें संसद में रखने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन