अधिकारियों पर हमला कर छुड़ाया ट्रैक्टर

Published at :13 Dec 2013 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों पर हमला कर छुड़ाया ट्रैक्टर

सासाराम (नगर) : अवैध पत्थर कार्य के खिलाफ अभियान में निकले वन विभाग के अधिकारियों पर कारोबार से जुड़े माफियाओं ने हमला कर दिया. उन्होंने जब्त किये गये पत्थर लदे ट्रैक्टर को भी छुड़ा लिया. घटना के बाद विभाग ने गाड़ी मालिक राजेश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के मुताबिक, रेंजर एके […]

विज्ञापन

सासाराम (नगर) : अवैध पत्थर कार्य के खिलाफ अभियान में निकले वन विभाग के अधिकारियों पर कारोबार से जुड़े माफियाओं ने हमला कर दिया. उन्होंने जब्त किये गये पत्थर लदे ट्रैक्टर को भी छुड़ा लिया. घटना के बाद विभाग ने गाड़ी मालिक राजेश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जानकारी के मुताबिक, रेंजर एके वर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम अवैध पत्थर कार्य के खिलाफ बुधवार को डेहरी क्षेत्र में निकली हुई थी. टीम ने डेहरी स्थित वीर कुंवर सिंह चौके पास अवैध रूप से गिट्टी लाद कर जा रहे ट्रैक्टर को जब्त किया. जैसे ही कारोबारियों को घटना की सूचना मिली, तो उन्होंने स्थल पर पहुंच अधिकारियों से बक-झक कर गाड़ी को छुड़ा ले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन