मारपीट कर बनाया बंधक

सासाराम (कोर्ट): चेनारी थाने के खुर्माबाद निवासी रमेश कुमार राज ने शिवसागर थाना क्षेत्र के औरैया निवासी गौरीशंकर सहित पांच लोगों पर सीजेएम की कोर्ट में परिवाद दायर किया है. इसमें कहा गया है कि मोबाइल टावर लगाने का काम करते हैं. आरोपित 20-20 हजार रुपये लेकर औरंगाबाद में टावर लगाने के लिए काम करने […]
सासाराम (कोर्ट): चेनारी थाने के खुर्माबाद निवासी रमेश कुमार राज ने शिवसागर थाना क्षेत्र के औरैया निवासी गौरीशंकर सहित पांच लोगों पर सीजेएम की कोर्ट में परिवाद दायर किया है.
इसमें कहा गया है कि मोबाइल टावर लगाने का काम करते हैं. आरोपित 20-20 हजार रुपये लेकर औरंगाबाद में टावर लगाने के लिए काम करने गये. लेकिन, सात दिन काम करने के बाद वापस आ गये.13 जुलाई को जब उनसे अपने पैसे वापस मांगने गया, तो मारपीट कर सोने की चेन, मोबाइल सहित 30 हजार रुपये छीन लिये व बंधक बना कर रखा. सादे कागज पर निशान भी ले लिया. न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए शिवसागर थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










