यौनशोषण के मामले में डॉक्टरों से पूछताछ

Published at :24 Jul 2015 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
यौनशोषण के मामले में डॉक्टरों से पूछताछ

भभुआ (कार्यालय): भभुआ की पूर्व महिला एसडीपीओ के यौनशोषण के मामले की जांच को लेकर गुरुवार को सीआइडी की आइजी (कमजोर वर्ग) प्रीता वर्मा के नेतृत्व में एक टीम जांच-पड़ताल के लिए भभुआ पहुंची. टीम ने सबसे पहले सिंचाई विभाग कॉलोनी स्थित एसडीपीओ आवास व एसपी आवास का निरीक्षण किया. टीम ने एसपी आवास में […]

विज्ञापन
भभुआ (कार्यालय): भभुआ की पूर्व महिला एसडीपीओ के यौनशोषण के मामले की जांच को लेकर गुरुवार को सीआइडी की आइजी (कमजोर वर्ग) प्रीता वर्मा के नेतृत्व में एक टीम जांच-पड़ताल के लिए भभुआ पहुंची. टीम ने सबसे पहले सिंचाई विभाग कॉलोनी स्थित एसडीपीओ आवास व एसपी आवास का निरीक्षण किया. टीम ने एसपी आवास में करीब 20 मिनट का समय बिताया व वहां जांच-पड़ताल की. वहीं एसडीपीओ आवास में भी 10-15 मिनट तक घूम-घूम कर जांच किया. आइजी प्रीता वर्मा के साथ इंस्पेक्टर शशिकला व एक महिला सब इंस्पेक्टर थीं.

इससे पहले आइजी ने सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में एसडीपीओ की मेडिकल जांच करनेवाली डॉ किरण सिंह, डॉ केके सिंह, डॉ आरके पांडेय सहित मुंडेश्वरी मंदिर के पुजारियों से घंटों पूछताछ की. आइजी ने बताया कि एसडीपीओ यौनशोषण मामले को सीआइडी को सौंपा गया है.

मामले की जांच की जिम्मेवारी उन्हीं कह देखरेख में की जा रही है. जांच-पड़ताल के लिए ही वह अपनी टीम के साथ भभुआ आयी हैं. यहां पुलिस अधिकारियों व चिकित्सकों सहित कई लोगों से पूछताछ की गयी. मामला संवेदनशील है. इसकी जांच काफी गंभीरता से की जा रही है. प्रयास है कि अतिशीघ्र इस मामले की जांच रिपोर्ट न्यायालय को सौंप दी जाये. गौरतलब है कि दिसंबर 2014 में भभुआ में तैनात एक महिला एसडीपीओ ने तत्कालीन एसपी पुष्कर आनंद पर शादी का झांसा देकर यौनशोषण का आरोप लगाया था. इस मामले की प्राथमिकी भभुआ महिला थाने में दर्ज करायी गयी थी. बाद में यह मामला सीआइडी को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन