सासाराम में बक्सर के युवक की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jul 2015 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : पुरानी जीटी रोड स्थित होटल जय के सामने से शनिवार को एक मंदिर से युवक का शव बरामद किया गया. युवक का नाम मुकेश बताया जाता है. वह होटल एक कमरे में शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे रुका था. शनिवार की अहले सुबह उसका शव होटल जय के आगे स्थित एक […]
विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : पुरानी जीटी रोड स्थित होटल जय के सामने से शनिवार को एक मंदिर से युवक का शव बरामद किया गया. युवक का नाम मुकेश बताया जाता है. वह होटल एक कमरे में शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे रुका था. शनिवार की अहले सुबह उसका शव होटल जय के आगे स्थित एक मंदिर से बरामद हुआ. उसके शरीर पर न कोई कपड़ा था व न कोई सामान.
सूत्रों के अनुसार, युवक को मुंबई जाना था. वह बक्सर का रहनेवाला है. उसका नाम मुकेश कुमार बताया जाता है.थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मामला संदेहास्पद है. होटल की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. युवक के शरीर पर न तो कोई कपड़ा था और न ही उसके पास कोई सामान.
ऐसी स्थिति में पुलिस ने शव को मंदिर से उठा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि युवक शुक्रवार की रात होटल में रुका था. दूसरे दिन पांच बजे उसने होटल छोड़ दिया. आखिर इतने कम समय में उसके साथ क्या हुआ ? यह जांच का विषय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










