एनएच-30 पर चालक व खलासी से लूटपाट

Published at :16 Jul 2015 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच-30 पर चालक व खलासी से लूटपाट

सासाराम: राष्ट्रीय राजमार्ग- 30 पर परसथुआ के समीप मंगलवार की रात नशाखुरानी गिरोह ने एक ट्रक चालक व खलासी को अपना शिकार बनाया व बंधक बना उसके साथ लूटपाट की. बेहोशी की हालत में दोनों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. ट्रक चालक व खलासी उत्तर प्रदेश के इटावा से ट्रक पर माल […]

विज्ञापन

सासाराम: राष्ट्रीय राजमार्ग- 30 पर परसथुआ के समीप मंगलवार की रात नशाखुरानी गिरोह ने एक ट्रक चालक व खलासी को अपना शिकार बनाया व बंधक बना उसके साथ लूटपाट की. बेहोशी की हालत में दोनों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. ट्रक चालक व खलासी उत्तर प्रदेश के इटावा से ट्रक पर माल लाद कर डुमरांव जा रहे थे कि नशाखुरानी गिरोह ने शिकार बना कर दोनों का हाथ-पैर बांध कर लूट लिया.

परसथुआ के थानाध्यक्ष ने बताया कि धौलपुर(यूपी) स्थित गुप्ता रोड लाइंस से माल लाद कर डुमरांव जा रहा था कि इस बीच उसे नशे की दवा खिला कर बेहोश कर दिया गया.

हालांकि, दोनों से कितने रुपये की लूट हुई है, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है. चूंकि, दोनों पीड़ित बेहोश है. पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक 50 वर्षीय शमशुद्दीन व खलासी 30 वर्षीय राम बाबू प्रसाद उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पोकेवार गांव का निवासी है. मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन