संस्कृति की जानकारी होगी तो समाज बनेगा सुदृढ़

Published at :14 Jul 2015 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
संस्कृति की जानकारी होगी  तो समाज बनेगा सुदृढ़

सासाराम (नगर): राजकीय कन्या मध्य विद्यालय (गांधी पथ) में सोमवार को नयी दिल्ली के सांस्कृतिक शोध व प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ. इसका उद्घाटन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो डॉ नंदकिशोर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला में शिक्षकों को देश की […]

विज्ञापन
सासाराम (नगर): राजकीय कन्या मध्य विद्यालय (गांधी पथ) में सोमवार को नयी दिल्ली के सांस्कृतिक शोध व प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ.

इसका उद्घाटन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो डॉ नंदकिशोर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला में शिक्षकों को देश की संस्कृति, इतिहास, ऐतिहासिक स्थलों व प्राकृतिक विरासतों के बारे में जानकारी दी गयी.

इस दौरान डॉ तिवारी ने कहा कि बिना संस्कृति को जाने शिक्षकों का ज्ञान अधूरा है. अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी बहुत जरूरी है, तभी समाज के सुदृढ़ बनाया जा सकता है. स्कूल के प्राचार्य डॉ अंबरिश तिवारी ने कहा कि अपनी विरासतों से परिचित होना जरूरी है, ताकि अगली पीढ़ी को हस्तांतरित कर सके. प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों को दिल्ली हैदराबाद उदयपुर के लिए भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन