गार्ड को बंधक बना कर चार दुकानों में लूटपाट

Published at :08 Dec 2014 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
गार्ड को बंधक बना कर चार दुकानों में लूटपाट

सासाराम (नगर) : शहर के मॉडल थाना क्षेत्र के करगहर रोड मोड़ के पास शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक मार्केट कॉम्प्लेक्स के गार्ड को बंधक बना कर चार दुकानों में लूटपाट की. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर करगहर के बालापुर के रहनेवाले गार्ड जितेंद्र साह को हिरासत में ले […]

विज्ञापन
सासाराम (नगर) : शहर के मॉडल थाना क्षेत्र के करगहर रोड मोड़ के पास शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक मार्केट कॉम्प्लेक्स के गार्ड को बंधक बना कर चार दुकानों में लूटपाट की. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर करगहर के बालापुर के रहनेवाले गार्ड जितेंद्र साह को हिरासत में ले लिया.
घटना के विरोध में रविवार को शहर के व्यवसायियों ने पोस्टऑफिस चौक के पास जाम लगा कर आवागमन बाधित कर दिया. मौके पर पहुंचे एसडीओ नलिन कुमार व डीएसपी अलख निरंजन चौधरी ने व्यवसायियों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन