जदयू के निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बने विकास

Updated at : 06 Sep 2019 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
जदयू के निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बने विकास

डेहरी : जदयू के साधारण सदस्य, क्रियाशील सदस्य, पंचायत अध्यक्ष, पंचायत कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में गुरुवार को न्यू डिलियां स्थित एक मैरिज हॉल में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया. नामांकन के लिए निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ. चुनाव के लिए आये प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी विनोद […]

विज्ञापन

डेहरी : जदयू के साधारण सदस्य, क्रियाशील सदस्य, पंचायत अध्यक्ष, पंचायत कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में गुरुवार को न्यू डिलियां स्थित एक मैरिज हॉल में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया. नामांकन के लिए निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ.

चुनाव के लिए आये प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह व पर्यवेक्षक शोभा चंद्रवंशी ने नामांकन पत्र की जांचोपरांत विकास कुमार सिंह को डेहरी प्रखंड का अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की.
सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार विकास कुमार सिंह को अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रखंड अध्यक्ष के रूप में विकास सिंह द्वारा पार्टी के विकास के लिए जो कार्य किया गया है, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता. नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हम में जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का मैं प्रयास करूंगा.
पार्टी के विकास के लिए लगातार काम करते आ रहा हूं और आगे भी करते रहूंगा. चुनाव के दौरान 14 सदस्यीय प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य के लिए केवल 14 लोगों द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया. निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ निर्मल कुमार सिंह, बलजीत कुमार, श्रीनिवास राम, अमरेंद्र कुमार सिंह, चंद्रावती देवी, संतोष कुमार सिंह, सुनील भगत, चंद्रप्रकाश सिंह, सुधीर राम, अनिता देवी, नीतीश कुमार सिंह, दुंदुन तिवारी, युगल साव व शंभु प्रसाद सिंह को निर्वाचित घोषित किया. चुनाव के मौके पर पार्टी के विजय सिंह, मनोज ओझा, दीपक शर्मा, लल्लू चौधरी, गुंजन सिंह, सरोज सिंह, सतीश सिंह, शंभु सिंह, प्रमोद महतो, अलबेला सिंह, सुनील सिंह, अमरजीत सिंह, राहुल सिंह, देवानंद गुप्ता, टूटू सिंह, पंचायत अध्यक्षों में मिथिलेश कुमार, अखिलेश कुमार, अरुण पासवान, संजय सिंह, सुनील सिंह, संतोष सिंह, विकास गुप्ता, सोनू शर्मा, राम नरेश महतो, एजाज अख्तर, धीरज तिवारी, रवि सिंह आदि उपस्थित थे.
मिथिलेश फिर निर्विरोध चुने गये जदयू प्रखंड अध्यक्ष
अकबरपुर. रोहतास प्रखंड में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष दूसरी बार भी पर्यवेक्षक की निगरानी में निर्विरोध चुने गये .प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी रामनरेश सिंह व प्रखंड पर्यवेक्षक संतोष कुमार शुक्ला की देखरेख में सभी कार्यकर्ताओं व पंचायत अध्यक्षों के बीच में मिथिलेश कुमार सिंह को दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया.
दूसरी बार मनोनीत होने के बाद कार्यकर्ताओं ने काफी हर्षोल्लास व्यक्त किया है और कहा है कि युवाओं में जदयू के प्रति बल आयेगा और दल के प्रति लोगों का ध्यान आकृष्ट होगा. अध्यक्ष द्वारा जदयू को प्रखंड में काफी मजबूत किया गया है और इनकी देखरेख में संगठन का काफी उद्धार हुआ है. इस अवसर पर सतेंद्र राम, निहाल खान, रामधहीन चौधरी के साथ-साथ कई महिलाएं व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन