बरात में नाच देखने के दौरान चली गोली, नर्तकी घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2019 11:11 AM
रोहतास :बिहारमेंरोहतास के प्रखंड मुख्यालय दिनारा में बरात में नाच देखने के क्रम में गोली चली, जिसमें गोली में एक नर्तकी घायल हो गयी. नर्तकी को आनन-फानम में दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया. प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. वहीं गोली चलने के बाद […]
रोहतास :बिहारमेंरोहतास के प्रखंड मुख्यालय दिनारा में बरात में नाच देखने के क्रम में गोली चली, जिसमें गोली में एक नर्तकी घायल हो गयी. नर्तकी को आनन-फानम में दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया. प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. वहीं गोली चलने के बाद बरात में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.
बरातियों व ग्रामीणों ने गोली चलाने वाले युवक को मौके पर ही दबोच लिया. उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. घायल नर्तकी का नाम शिल्पी कुमारी उम्र 19 वर्ष ग्राम मोहरी जिला उत्तर दिलाजपुर पश्चिम बंगाल बतायी जाती है, जो दिनारा थाना क्षेत्र के करंज गांव के एक नाच पार्टी में नर्तकी का काम करती है. दिनारा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दिनारा के डिलीयां मोहल्ला के बिक्रमा सिंह के बेटी की शादी शुक्रवार को थी.
बक्सर जिले के इटाढ़ी गांव से बरात आयी थी. समियाना में नाच प्रोग्राम भी चल रहा था. उसी क्रम में शनिवार सुबह लगभग तीन बजे दिनारा के रहनेवाला अहमद आलम उर्फ मोदी पिता मोहम्मद खलिल उर्फ मल्लु अपने चार अन्य दोस्तों के साथ समियाना में बैठ कर नाच देख रहा था. नाच देखने के दौरान अहमद आलम ने कमर में रखे कट्टा निकालकर फायर करने लगा. उसी दौरान एक गोली नर्तकी शिल्पी को सिर में लग गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने अहमद आलम को गिरफ्तार कर लिया.
वहीं उसके सहयोगी भागने में सफल रहें. पुलिस अहमद आलम के पास से एक कट्टा के साथ चार खोखा बरामद किया है. विकास कुमार पिता बिक्रमा सिंह के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अहमद आलम उर्फ मोदी के साथ पांच को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










