भूमि दान करने के कदम की सराहना
Updated at : 09 Aug 2018 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम कार्यालय : आज के दौर में अखबार उलटते ही हमारे सामने चोरी, छिनतई, मुकदमेबाजी जैसी खबरे ही हाेती है. क्योंकि, वर्तमान में ऐसी ही खबरों की भरमार होती है. लेकिन, इनमें कभी कभी कुछ अच्छी खबरें भी पढ़ने को मिल जाती हैं. मतलब, अभी अच्छाई भी जिंदा है. लश्करीगंज निवासी प्रह्लाद दूबे की जितनी […]
विज्ञापन
सासाराम कार्यालय : आज के दौर में अखबार उलटते ही हमारे सामने चोरी, छिनतई, मुकदमेबाजी जैसी खबरे ही हाेती है. क्योंकि, वर्तमान में ऐसी ही खबरों की भरमार होती है. लेकिन, इनमें कभी कभी कुछ अच्छी खबरें भी पढ़ने को मिल जाती हैं. मतलब, अभी अच्छाई भी जिंदा है. लश्करीगंज निवासी प्रह्लाद दूबे की जितनी भी प्रशंसा की जाये, कम है.
40 वर्षों के संघर्ष के बाद मिली अपनी जमीन को, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख से अधिक है वह सदर अस्पताल को दान कर दिया. 40 वर्षों तक अपने हक के लिए लड़ना उनके स्वाभिमान को दर्शाता है, जबकि जन साधारण के कल्याण के लिए इतनी मेहनत व व्यय के बाद पायी गयी भूमि को दान में देना उनमें सहृदयता व समाजसेवा का भाव दिखाता है. यह उनके व्यक्तित्व की गंभीरता व दयालुता को दर्शाता है, जो अनुकरणीय है. विगत 40 वर्षों से अदालती कार्रवाई का सामना करना कोई आसान नहीं होता.
इस कवायद में उन्होंने अच्छा खासा पैसे भी खर्च किये होंगे. टीबी वार्ड टूटने पर कुछ दिनों के लिए ही सही पर मरीजों को परेशानी तो जरूर होती. ऐसा व्यक्ति भी हो सकता था, जो इस 673 वर्ग स्क्वायर फीट जमीन का इस्तेमाल अन्य व्यावसायिक कार्यों के लिए कर करोड़ों कमाने की जुगत लगाता. लेकिन, दूबेजी ने एक उदाहरण पेश किया है. इस कदम को रौजा रोड के दवा विक्रेता राकेश स्वरुप सिन्हा, अभय वर्मा, दीपक वर्मा, विजय पटेल, अमन पटेल, भईया लाल आदि ने काफी सराहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




