रोहतास : सिपाही ने मुंशी की पिस्टल से खुद को मारी गोली, घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2018 8:53 AM
विज्ञापन
सासाराम (रोहतास) : छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिये गये रोहतास जिले के नोखा थाने के धर्मपुरा ओपी के एक सिपाही ने सोमवार को खुद को गोली मार ली. उसे सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बनारस ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. पीड़ित सिपाही औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र के भरपुर गांव […]
विज्ञापन
सासाराम (रोहतास) : छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिये गये रोहतास जिले के नोखा थाने के धर्मपुरा ओपी के एक सिपाही ने सोमवार को खुद को गोली मार ली.
उसे सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बनारस ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. पीड़ित सिपाही औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र के भरपुर गांव के अरुण शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र उमाकांत शर्मा है. वर्ष 2013 बैच के सिपाही उमाकांत की मार्च में धर्मपुरा ओपी में पोस्टिंग हुई थी. घायल सिपाही को गलत नीयत से दूसरे के घर में घुसने के आरोप में हिरासत में लिया गया था. उसे नोखा थाने में रखा गया था.
सोमवार की दोपहर करीब 1.50 बजे वह शौच जाने के बहाने थाने से बाहर निकला और मुंशी लालमोहर सिंह की पिस्टल छीन कर अपने सिर में गोली मार ली. गोली लगते ही सिपाही खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा. इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को देते हुए घायल सिपाही को नोखा पीएचसी लाया गया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां से उसे बनारस रेफर कर दिया गया.
घरवालों ने की थी पिटाई : जवान जब थाने के समीप रविवार की रात गलत नीयत से एक घर में घुसा, तो घरवालों ने उसकी पिटाई कर थाने को सुपुर्द कर दिया. इस संबंध में एएसपी राजेश कुमार ने कहा कि छेड़खानी के मामले में जवान को हिरासत में लिया गया था, जहां शौच के बहाने निकले जवान ने मुंशी की पिस्टल छीन कर गोली मार ली. गोली उसके सिर में फंसी है. उसकी स्थिति गंभीर बनी है. जवान की नहीं हुई है शादी
जानकारी के अनुसार, पीड़ित जवान चार भाइयों में दूसरे नंबर का है. उसकी शादी भी नहीं हुई है. छेड़खानी के मामले में हिरासत में लेने के बाद उसे घरवालों के सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ती, जिससे वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और ऐसा घातक कदम उठा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










