सवा महीना पहले हुई थी शादी, ट्रेन से कट कर पति-पत्नी ने की आत्महत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम नगर (रोहतास) : सासाराम शहर के खिलनगंज मुहल्ला स्थित आदर्श कॉलोनी के रहनेवाले नवदंपति ने सोमवार की रात पारिवारिक कलह से तंग आकर ट्रेन से कट कर अपनी जान दे दी. दोनों की सवा माह पहले ही शादी हुई थी. घटना शहर के शंकर कॉलेज के समीप रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर हुई. […]
विज्ञापन
सासाराम नगर (रोहतास) : सासाराम शहर के खिलनगंज मुहल्ला स्थित आदर्श कॉलोनी के रहनेवाले नवदंपति ने सोमवार की रात पारिवारिक कलह से तंग आकर ट्रेन से कट कर अपनी जान दे दी. दोनों की सवा माह पहले ही शादी हुई थी. घटना शहर के शंकर कॉलेज के समीप रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर हुई. मृतक दंपति धर्मेंद्र गुप्ता (25 वर्ष) व पूजा देवी (22 वर्ष) भोला साह के बेटा व पतोहू बताये जाते हैं. स्थानीय लोगों की सूचना पर रेल पुलिस ने दोनों शवों को ट्रैक से बरामद किया.
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
जानकारी के अनुसार, करगहर थाना क्षेत्र के बड़हरी गांव के रहनेवाले भोला साह 20 वर्षों से सासाराम में मकान बना कर परिवार के साथ रह रहे हैं. इनके दो बेटे जितेंद्र गुप्ता व धर्मेंद्र गुप्ता हैं. भोला साह पहले अकेले कपड़े की फेरी का धंधा करते थे. जब बेटे बड़े हुए, तो तीनों मिलकर फेरी करने लगे.
धर्मेंद्र उनका छोटा बेटा था. 22 जून 2018 को नटवार थाना क्षेत्र के कोरी बलिया गांव निवासी अनिल गुप्ता की बेटी पूजा से शादी हुई थी. शादी के बाद पिता व बड़े भाई कमाने के लिए धनबाद चले गये. घर में मां, भाभी व पति-पत्नी थे. पड़ोसियों ने बताया कि सोमवार की दोपहर धर्मेंद्र का अपनी मां से झगड़ा हुआ था. उसी दिन रात करीब आठ बजे धर्मेंद्र अपनी पत्नी के साथ बाइक लेकर घर से निकला. रात करीब 10 बजे सासाराम रेल पुलिस ने घटना की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










