सुपौल के ट्रक चालक की सासाराम में गोली मार हत्या
Updated at : 29 Jun 2018 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम नगर (रोहतास) : सुपौल के एक ट्रक चालक की सासाराम में जीटी रोड पर अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना बुधवार की रात 10:30 बजे की बतायी जाती है. मृतक शंकर शर्मा उर्फ शिवन (32) सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज का रहनेवाला था. ट्रक का खलासी सुरक्षित है और अपराधियों के लूटपाट […]
विज्ञापन
सासाराम नगर (रोहतास) : सुपौल के एक ट्रक चालक की सासाराम में जीटी रोड पर अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना बुधवार की रात 10:30 बजे की बतायी जाती है.
मृतक शंकर शर्मा उर्फ शिवन (32) सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज का रहनेवाला था. ट्रक का खलासी सुरक्षित है और अपराधियों के लूटपाट नहीं करने से घटना संदेह के घेरे में है. पुलिस ने खलासी को हिरासत में लिया है.
जानकारी के अनुसार, चालक शंकर शर्मा कोलकाता से ट्रक में सुपारी लोड कर सह चालक इंद्र कुमार के साथ अंबाला जा रहा था. दोनों आपस में चचेरे भाई बताये जाते हैं.
बुधवार की रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाढ़ी गांव के समीप जीटी रोड पर ट्रक को खड़ा कर दोनों केबिन में सो रहे थे. इसी बीच बाइक सवार चार की संख्या में आये अपराधियों ने चालक को ट्रक से नीचे उतार कर उसके सिर व छाती में गोली मार कर हत्या कर दी.
यह घटना खलासी की आंखों के सामने हुई. इस मामले में थानाध्यक्ष कृपाशंकर ने बताया कि घटना पूरी तरह संदेह के घेरे में है. बिना किसी कारण के बाहर के चालक की अपराधियों ने हत्या क्यों की? इस तरह के मामले में लूटपाट के दौरान हत्या होने की संभावना रहती है, जबकि मृतक के चचेरे भाई खलासी ने बताया कि अपराधियों ने लूटपाट नहीं की है.
शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया. मामले की जांच की जा रही है. मृतक के दाह-संस्कार के बाद परिजन आयेंगे तभी स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल स्थानीय अपराधियों पर नजर रखी जा रही है.
मृतक के गांव से जुड़ सकता है हत्या का तार
ट्रक चालक की हत्या का तार उसके गांव से जुड़ सकता है. एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह साफ हो गया है कि हत्या लूटपाट के लिए नहीं की गयी है.
हो सकता है कि मृतक का अपने गांव में किसी से दुश्मनी होगी और वही लोग ट्रक का पीछा करते हुए यहां पहुंचे होंगे. रात में मौका देख घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले में सुपौल पुलिस से संपर्क किया गया है. बहुत जल्द स्थिति स्पष्ट हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




