आवेदनों की छंटाई के दौरान अलग किये गये एमटेक व बीटेक के अभ्यर्थियों के फॉर्म

भभुआ नगर : प्लस टू स्कूलों में गेस्ट टीचर की बहाली को लेकर आवेदनों के छंटनी का कार्य शुरू है. वहीं, गेस्ट टीचर की बहाली को लेकर विभाग द्वारा गाइडलाइन जारी की जा चुकी है. इसके तहत अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणी शास्त्र व वनस्पति शास्त्र विषय के लिए उच्च माध्यमिक शिक्षक के स्वीकृत […]
भभुआ नगर : प्लस टू स्कूलों में गेस्ट टीचर की बहाली को लेकर आवेदनों के छंटनी का कार्य शुरू है. वहीं, गेस्ट टीचर की बहाली को लेकर विभाग द्वारा गाइडलाइन जारी की जा चुकी है. इसके तहत अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणी शास्त्र व वनस्पति शास्त्र विषय के लिए उच्च माध्यमिक शिक्षक के स्वीकृत व रिक्त पदों पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अतिथि शिक्षकों की सेवा ली जानी है. जानकारी के अनुसार, इस बहाली में प्रथम वरीयता स्नाकोत्तर प्रशिक्षित अभ्यर्थी जो एसटीइटी पेपर टू में उत्तीर्ण हैं.
उन्हें मेधा सूची में प्रथम वरीयता दी जायेगी. वहीं, दूसरे नंबर पर प्लस टू स्तरीय सेवानिवृत्त शिक्षकों को लिया जायेगा, जिनकी आयु 65 वर्ष तक है. तीसरे नंबर पर स्नाकोत्तर प्रशिक्षित अभ्यर्थी को वरीयता दी जायेगी. इसके बाद अगर उपरोक्त तीनों श्रेणी में योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलते हैं, तो एमटेक, बीटेक योग्यताधारी बीएड प्रशिक्षित उम्मीदवारों को गणित, भौतिकी और रसायन शास्त्र विषय के लिए चयन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










