सरकारी कर्मी 12 जून को डीएम के समक्ष देंगे धरना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर मनायेंगे प्रतिवाद दिवस सासाराम कार्यालय : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सदस्य आगामी 12 जून को प्रतिवाद दिवस मनायेंगे. अपने विभिन्न मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारी जिलाधिकारी के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे. उक्त निर्णय रविवार को हुई महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए […]
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर मनायेंगे प्रतिवाद दिवस
सासाराम कार्यालय : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सदस्य आगामी 12 जून को प्रतिवाद दिवस मनायेंगे. अपने विभिन्न मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारी जिलाधिकारी के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे. उक्त निर्णय रविवार को हुई महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आज सरकारी विभागों में कर्मचारियों की स्थिति गंभीर है. कम पैसा देकर कार्य कराना सरकार की कार्य संस्कृति बन गयी है. संविदा व आउट सोर्सिंग के नाम पर नौजवानों के श्रम का शोषण हो रहा है. विभागों में नियमित नियुक्ति नहीं हो रही है.
2004 के बाद पेंशन बंद कर दिया गया है. यह सही नहीं है. इसके लिए संघर्ष के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है. बैठक में निम्न वर्गीय लिपिकों की प्रोन्नति, कार्यालयों में पीने का शुद्ध पानी व शौचालयों की व्यवस्था कराने, कर्मियों के साथ अफसरों का कार्यालय मर्यादा के अनुरूप व्यवहार करने, जिला सम्मेलन अगस्त 2018 में कराने का प्रस्ताव पारित किया गया.
बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष मो. शमशाद ने की, जिसमें नरेंद्र कुमार सिंह, उदय तिवारी, मो. हसनैन अख्तर, राजेन्द्र पांडेय, शमशुल होदा, अरविंद उपाध्याय, उदय नारायण पाठक, मो. जमशेद, अमित कुमार, रमेश कुमार सन्हिा, अरवन्दि कुमार सिंह, संतोष कुमार, नरेन्द्र कुमार, आकाश जायसवाल, राहूल कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










