जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मिलने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे, लंबित योजनाओं की सूची करेंगे तैयार बिक्रमगंज सदर : प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सदस्य पप्पू यादव उर्फ रविरंजन के नेतृत्व में लोगों से उनकी समस्याओं से रूबरू होते हुए जनसंपर्क किया. इसके अंतर्गत उन्होंने लोगों से मिल कर काफी समय से लंबित पड़ी […]
विज्ञापन
घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे, लंबित योजनाओं की सूची करेंगे तैयार
बिक्रमगंज सदर : प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सदस्य पप्पू यादव उर्फ रविरंजन के नेतृत्व में लोगों से उनकी समस्याओं से रूबरू होते हुए जनसंपर्क किया. इसके अंतर्गत उन्होंने लोगों से मिल कर काफी समय से लंबित पड़ी समस्याओं में उज्ज्वला गैस योजना, गैस सब्सिडी, शौचालय, बिजली, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, शिक्षा सहित अन्य समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों की सूची तैयार की. इसमें अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने गांवों सहित शहर क्षेत्र के विभिन्न महादलित बस्तियों में जाकर भी उनसे जनसंपर्क कर उनकी मुख्य समस्याओं पर चर्चा की.
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमृता भूषण राठौर ने भी लोगों से जनसंपर्क करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रही महिलाओं सहित पुरुषों से मिल कर उनकी मन की बातों को जानने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया है, जिसमें हर क्षेत्र के सभी बीजेपी कार्यकर्ता गांव से लेकर कस्बे तक घर-घर जाकर लोगों की मन की बातों से रूबरू होते हुए लंबित पड़ी योजनाओं की सूची तैयार करेंगे. इस सूची को अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपते हुए लोगों के अधूरे पड़े कार्यो को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग करेंगे. साथ ही इस अभियान में वे युवाओं से भी मिल कर उनकी शिक्षा-दीक्षा से संबंधित समस्याओं से जुलाई तक जनसंपर्क करेंगे,ताकि इस अभियान के तहत सभी लोगों के विकास का कार्य पूरा हो सके. इस मौके पर नगर अध्यक्ष अमित सिंह,अनुमंडल अध्यक्ष नवीनचंद साह,लालजी शर्मा, संजीव पटेल, मंटू यादव, विवेक सिंह, रवि भास्कर, पप्पू पांडे, शरद यादव सहित अन्य मौजूद थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










