मारपीट करने के आरोपित विधायक प्रतिनिधि गये जेल

बिक्रमगंज (रोहतास) : बुधवार को रात्रि तेंदुनी चौक पर जदयू नेत्री अरुणा सिंह के साथ मारपीट करने व गोली चलाने के मामले में पुलिस ने परवेज खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तारी दोपहर को हुई, लेकिन जेल भेजने में प्रशासन को शाम सात बज गये. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अकरम अंसारी […]
बिक्रमगंज (रोहतास) : बुधवार को रात्रि तेंदुनी चौक पर जदयू नेत्री अरुणा सिंह के साथ मारपीट करने व गोली चलाने के मामले में पुलिस ने परवेज खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तारी दोपहर को हुई, लेकिन जेल भेजने में प्रशासन को शाम सात बज गये. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अकरम अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार परवेज खान को जदयू नेत्री अरुणा सिंह के साथ मारपीट करने एवं गोली चलाने के आरोप के तहत जेल भेजा गया है. बताते चलें कि बुधवार की रात्रि 8:30 पर पटना से लौटने के क्रम में परवेज खान के भाई के साथ जदयू नेत्री के साथ बकझक हुई थी. इसके बाद आरोपित ने म���के पर पहुंच कर नेत्री के साथ बदसलूकी की और गोली भी चलायी. इसके बाद लोगों ने रात्रि 12 बजे तक मुख्य सड़क को जाम किया जिसे हटाने में डीएसपी के भी पसीने छूट गये. उसके बाद गुरुवार को भारी दबाव के बीच आरोपित परवेज खान की गिरफ्तारी हुई जिसे देर शाम जेल भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










