हड़ताल के पहले ही दिन कई एटीएम में समाप्त हुए रुपये, परेशान रहे ग्राहक

Published at :31 May 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
हड़ताल के पहले ही दिन कई एटीएम में समाप्त हुए रुपये, परेशान रहे ग्राहक

सासाराम शहर : यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर 11वें वेतन समझौते को लागू करने की मांगा को लेकर सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सभी बैंकों के कर्मचारी व अधिकारियों का बुधवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू हुआ. बैंक यूनियंस ने वेतन में पर्याप्त वृद्धि व बेहतर सेवा शर्तों व वेतन समझौता […]

विज्ञापन

सासाराम शहर : यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर 11वें वेतन समझौते को लागू करने की मांगा को लेकर सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सभी बैंकों के कर्मचारी व अधिकारियों का बुधवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू हुआ. बैंक यूनियंस ने वेतन में पर्याप्त वृद्धि व बेहतर सेवा शर्तों व वेतन समझौता में स्केल सात तक के अधिकारियों को शामिल करने की मांग की.

बैंक कर्मियों ने बताया कि बैंक प्रबंधन की सबसे बड़ी संस्था भारतीय बैंक संघ द्वारा पिछली वार्ता के समय दो प्रतिशत वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे यूएफबीयू ने 15 प्रतिशत से अधिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर उसे खारिज कर दिया था. बैंककर्मियों के हड़ताल पर रहने से जिले के व्यवसायी, किसान, वेतनभोगी समेत आमजनों को भी काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ा.

नहीं हो सका लेन-देन
बैंक के दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन ही इसका असर व्यवसायी, वेतनधारकों समेत आमजनों पर भी पड़ा. माह का अंतिम दिन होने के कारण कारोबारियों का लेन-देन नही होने से उनका कारोबार प्रभावित हुआ. वही वेतनधारक व आमजन भी बैंकों से लेन-देन नही कर सकें. प्रतिभागी छात्रों का चालान नहीं बन सका. आरटीजीएस सेवा बाधित रहा. बैंक शाखा बंद रहने से ग्राहकों के खातों में राशि ट्रांसफर व ड्राॅफ बनाने का कार्य भी नहीं हो सका. चेक क्लीयरेंस, नकद जमा-निकासी का कार्य भी नहीं हो पाया.
मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की शाखाएं खुली रहीं पर सभी कर्मियों ने हड़ताल का किया समर्थन
जिले में सभी बैंकों की कुल 208 शाखाएं है. जिसमें 84 शाखाएं मध्य बिहार ग्रामीण बैंक (एमबीजीबी) की है. एमबीजीबी शाखाओं को छोड़कर जिले के सभी 124 बैंकों के कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर रहें. इन शाखाओं के हड़ताल पर रहने के कारण बुधवार को जिले में पांच हजार रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ. जिले के एमबीजीबी शाखाएं खुली रही, पर कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर रह कर अन्य बैंककर्मियों का नैतिक समर्थन किया. मार्च में एमबीजीबी द्वारा मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल किया गया था. जिस कारण संगठन ने इन बैंकों को हड़ताल से बाहर रखा है.
किसी तरह चलाना पड़ा काम
बैंक हड़ताल के पहले दिन ही शहर के अधिकतर एटीएम में राशि खत्म हो गयी. जिस कारण आमजन व व्यवसायी पैसा निकासी के लिए शहर का चक्कर काटते रहे. मशीन में पैसा था भी तो निकासी करनेवालों की लंबी कतार लगी थी. तेज धुप में घंटों कतार में खड़ा होने के बाद लोग राशी का निकासी कर सके. कई लोग तो एटीएम बंद होने के कारण पेट्रोल पंप पर कार्ड से पैसा पेड कर उनसे कैस लिया और अपना काम चलाया.
वेतनमान की मांग
यूएफबीयू के आह्वान पर वेतन मान की मांग को लेकर दो दिनों के लिए जिले के 124 शाखा हड़ताल पर रहा. इससे एक दिन में जिले के पांच करोड़ रुपये का कारोबार होता है जो प्रभावित हैं. एटीएम में मंगलवार को ही पैसा डाला गया हैं. जिससे कुछ एटीएम में राशि खत्म होने के कारण बंद है.
एजाज हामिद, एलडीएम, सासाराम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन