जल्द शुरू होगा मल्टी कॉम्प्लेक्स बनाने का काम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2018 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

100 करोड़ की लागत से बनेगा प्रतिष्ठान सासाराम नगर : सासाराम में रेलवे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मल्टी कॉम्प्लेक्स बनायेगा. अगले माह के अंत में निर्माण कार्य शुरू होगा. निर्माण की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो गयी है. मल्टी कॉम्प्लेक्स के निर्माण में करीब सौ करोड़ रुपये की लागत आयेगी. हालांकि, इसके निर्माण की पिछले पांच […]
विज्ञापन
100 करोड़ की लागत से बनेगा प्रतिष्ठान
सासाराम नगर : सासाराम में रेलवे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मल्टी कॉम्प्लेक्स बनायेगा. अगले माह के अंत में निर्माण कार्य शुरू होगा. निर्माण की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो गयी है. मल्टी कॉम्प्लेक्स के निर्माण में करीब सौ करोड़ रुपये की लागत आयेगी. हालांकि, इसके निर्माण की पिछले पांच वर्षों से कवायद चल रहीं थी. इसी वर्ष जनवरी में रेल महकमा मल्टी कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए अपनी जमीन रेल लैंड विकास कॉरपोरशन को स्थानांतरित की.
जमीन स्थानांतरण के बाद तेजी से सभी प्रक्रिया पूरी कर दी गयी है. निर्माण कार्य का टेंडर भी हो गया है. संभवत: जून के अंत में निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. गौरतलब है कि देश के कई शहरों में रेलवे का मल्टी कॉम्प्लेक्स है. यहां बनने वाला कॉम्प्लेक्स आधुनिक तौर तरीके से बनाने की योजना है. रेल अधिकारी बताते हैं कि इलाहाबाद से हावड़ा के बीच सबसे अधिक सुविधाओं से सुसज्जित कॉम्प्लेक्स बनेगा.
तालाब को भर कर वहीं होगा निर्माण
स्टेशन परिसर स्थित रेलवे कॉलोनी के पीछे करीब आठ एकड़ जमीन बेकार पड़ी थी. उक्त जमीन में बड़ा तालाब हैं, जिसमें नाले का गंदा पानी जमा रहता हैं वर्षों से रेल कर्मी तालाब को भरने के लिए वरीय अधिकारियों से गुहार लगाते रहे है. चुकी, तालाब में भरी गंदगी से कॉलोनी में रहनेवाले लोगों को परेशानी होती है. खाली पड़े जमीन पर स्थानीय लोगों का कब्जा है. जहां अवांक्षित तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. कई बार वरीय अधिकारियों के दौरे के बाद इस स्थल का चयन हो सका है. गौरतलब है कि पहले डेहरी में मल्टी कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना थी. लेकिन, सासाराम जिला मुख्यालय होने के कारण यहां निर्माण करने की सहमति बनी.
एक ही छत के नीचे लोगों को मिलेंगी सभी तरह की सुविधाएं
तीन वर्ष में पूरा होगा काम
मल्टी कॉम्प्लेक्स रेलवे की महत्वपूर्ण योजना हैं. सासाराम में मल्टी कॉम्प्लेक्स का अगले माह निर्माण कार्य शुरू होगा. इसके लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. इस कॉम्प्लेक्स में व्यावसायिक प्रतिष्ठान, रहने, खाने व कई तरह के सुविधा उपलब्ध होगी. तीन वर्ष में निर्माण कार्य पूरा होगा. निर्माण के बाद स्टेशन परिसर को आकर्षक रूप दिया जायेगा. इसके लिए विशेषज्ञों से राय ली जा रहीं है.
पंकज सक्सेना, डीआरएम, मुगलसराय मंडल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




